नेपाल त्रासदी : मृत महिला के कानों से बालियां चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

काठमांडू, 28 अगस्त . नेपाल Police ने एक मृत महिला के कानों से सोने की बालियां चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह महिला हाल ही में आई भीषण बाढ़ के दौरान बहकर नारायणी नदी में पहुंच गई थी.

इस घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी फैल गई. वीडियो की जांच के आधार पर Police ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया.

वायरल वीडियो में दो लोग नदी से महिला का शव बाहर निकालते हुए दिखाई देते हैं और बाद में उसके दोनों कानों से बालियां निकालते नजर आते हैं.

नेपाल Police ने बाद में एक वीडियो जारी कर बताया कि मृत महिला के कानों से बालियां चोरी करने के आरोप में शामिल दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है. जिला Police कार्यालय, चितवन के Police अधिकारी सूरज बुद्धा ने बताया कि दोनों आरोपियों को Thursday को गिरफ्तार किया गया.

चितवन जिला Police कार्यालय के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मदन भुजेल और 38 वर्षीय उमेश चौधरी के रूप में हुई है. दोनों दक्षिणी चितवन जिले के भरतपुर महानगर क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहे थे. उन्हें शहर के पोखरा बस पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया.

Police ने कथित चोरी का वीडियो भी साझा किया और जनता को आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. वायरल वीडियो में दो लोगों को लकड़ी के तख्तों और महिला के बालों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालते देखा जा सकता है. इसके बाद वे महिला के दोनों कानों से बालियां निकालकर अलग रखते दिखाई देते हैं. घटना के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे.

चितवन Police की जांच में पता चला कि महिला का शव उस विनाशकारी बाढ़ के दौरान बह गया था, जिसमे नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मची थी. शव बहते हुए दक्षिणी मैदानी क्षेत्र की नारायणी नदी में पहुंच गया.

Police ने इस घटना को अमानवीय करार देते हुए कहा कि यह उस समय हुआ, जब लोग प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं.

एएमटी/एबीएम