नेपाल त्रासदी पर भाजपा नेताओं ने जताई चिंता, कहा-चीन समय पर चेतावनी देने में नाकाम रहा

New Delhi, 28 अगस्त . नेपाल में आई भीषण त्रासदी और प्राकृतिक आपदा को लेकर India में चिंता जताई जा रही है. BJP MP बृजलाल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेपाल की स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि India संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है. नेताओं ने बताया कि India की ओर से राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहायता दी जा रही है.

BJP MP बृजलाल ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ को लेकर कहा कि इस बड़ी आपदा से उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने India और नेपाल के बीच गहरे और पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना से नेपाल को भारी नुकसान हुआ है. बृजलाल ने दावा किया कि चीन के पास समय रहते चेतावनी देने का अवसर था लेकिन समय पर जानकारी नहीं दिए जाने से नुकसान बढ़ा. उन्होंने कहा कि India पहले भी नेपाल की मदद करता रहा है और भविष्य में भी हरसंभव सहायता जारी रखेगा.

बृजलाल ने कहा कि India की ओर से राहत सामग्री लेकर दो ग्लोबमास्टर विमान नेपाल पहुंच चुके हैं और भारतीय कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. उन्होंने नेपाल के लोगों से भविष्य में ऐसी परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना से India को भी सबक लेते हुए सतर्क रहना होगा क्योंकि नेपाल से आने वाला पानी India के सीमावर्ती इलाकों को भी प्रभावित कर सकता है.

सांसद बृजलाल ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि देश ने 2014 के बाद विकास देखा है और India रणनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक रूप से मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि 2014 में India दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जबकि अब वह चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

बृजलाल ने 2047 तक India को पूरी तरह विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का भी उल्लेख किया. इसके अलावा उन्होंने आरएसएस की शाखाओं और युवाओं के बीच राष्ट्रवाद को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आरएसएस राष्ट्रवाद की बात करता है और धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करता. उनके अनुसार, युवा अब इस संगठन को लेकर फैलाई गई कथित गलत धारणाओं को समझ रहे हैं.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी नेपाल की स्थिति को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोग हताहत हुए हैं और कई लोगों की जान गई है. उन्होंने बताया कि Prime Minister Narendra Modi ने नेपाल के Prime Minister से बातचीत की है और India की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है.

हुसैन ने कहा कि नेपाल में जारी घटनाक्रम का असर India के कुछ हिस्सों पर भी पड़ सकता है. खासतौर पर नेपाल से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर आने वाले पानी को लेकर चिंता बनी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी हैं और उम्मीद है कि राहत दल अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल होंगे. उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की.

पीएम