नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Mumbai , 28 अगस्त . नेपाल में आई भीषण बाढ़ त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और India के लोगों की पूरी हमदर्दी नेपाल के लोगों के साथ है. उन्होंने Government को बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने, लापता लोगों की जान बचाने और पड़ोसी होने के नाते India को नेपाल की हर संभव मदद करने की अपील की.

एनसीपी-एसपी प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने Political दलबदल को लेकर केंद्र और Supreme Court पर निशाना साधते हुए कहा, “इन्हें सांसद कहने के बजाय आप गद्दार सांसद बोलें, तो ज्यादा अच्छा होगा. ये ममता बनर्जी के नाम पर वोट लेकर आए और सीबीआई के दबाव और पैसों की लालच में इन्होंने अपना मन परिवर्तन किया और एनडीए के साथ बैठ गए. ये कार्रवाई स्पीकर को पहले ही कना चाहिए था. आजकल गद्दारों का जमाना है. कहते हैं कि जमीन और कमीन का जमाना है, यह उसी का उदाहरण है. जहां भी आप देखें, Maharashtra में शिवसेना, एनसीपी हो, जो भी गद्दार हैं, उन्हें मदद कहां से मिल रहा है?”

उन्होंने कहा कि स्पीकर अपनी ड्यूटी से हटकर पक्षपात कर रहे हैं. इतनी देर में कार्रवाई कर रहे हैं, जब मामला सुप्रीमन कोर्ट में गया और सुनवाई बिल्कुल करीब है तो स्पीकर उनको नोटिस देते हैं. ये सीधा-सीधा कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. स्पीकर अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं. ये एक तरीके से एनडीए के साथ जाने वालों की मदद है. जनता इनको आने वाले समय में सबक सिखाएगी.

उन्होंने कहा कि Supreme Court के लिए हम सब लोगों के दिलों में बहुत इज्जत है. हम बड़ा सम्मान करते हैं, लेकिन पिछले दो चार सालों में या 10-12 सालों में जब से भाजपा Government आई है, Supreme Court अपने लीग से हट गया है. वो सवाल कुछ होता है, जवाब कुछ होता है. Supreme Court ने बाबरी मस्जिद के मामले में कहा कि हम मानते हैं कि ये जमीन जो है बाबरी मस्जिद की है, लेकिन हम इसको मंदिर को दे रहे हैं.

एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने कहा कि Supreme Court में कभी-कभी न्याय मिलता है, लेकिन जब Government का हस्तक्षेप होता है, तो न्याय नहीं मिलता है. मुझे लगता है कि जो गद्दार हैं, शायद उनके ही पक्ष में निर्णय जाएगा, या निर्णय इतना लंबा हो जाएगा कि उसकी कोई आवश्यकता नहीं रहेगी.

उन्होंने कहा, “Supreme Court पक्षपात कर रहा है, यह मैं नहीं कह रहा हूं. यह तो पूरी दुनिया, पूरा मीडिया कह रहा है. जिस तरीके से Supreme Court के चीफ जस्टिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के मामले में जो टिप्पणियां की, आंदोलन चल रहा था, तो उन्होंने कहा कि मेरे पास समय नहीं है. कहीं ना कहीं एक Supreme Court के कुछ जजों और Government में एक गठजोड़ बना हुआ है. इसलिए लोगों के मन में शंका है कि न्याय नहीं मिलेगा.”

नेपाल में आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. नेपाल के लोगों के साथ हम India के लोगों की पूरी हमदर्दी है, और इतने लोग जो लापता हैं, Government को बड़े पैमाने पर रस्क्यू ऑपरेशन चलाना चाहिए. उसमें जो लोग बच सकते हैं, उनकी जान को बचाना चाहिए. दुनिया के तमाम मुल्कों को विशेष तौर पर India को, क्योंकि नेपाल हमारा पड़ोसी मुल्क है, तो उसकी पूरी तरीके से Government को मदद करनी चाहिए. इस परिस्थिति में विपक्ष को भी Government के साथ इस मुद्दे पे खड़े रहना चाहिए.

डीएससी