
Mumbai , 31 अगस्त . Actress मानसी पारेख ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके Mumbai वापस लौट आईं हैं. उन्होंने Monday को social media के जरिए अपने वापसी का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि चीन से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना जंग जीतने जैसा था.
Actress मानसी पारेख ने अपनें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नोट शेयर किए. इसमें उन्होंने बताया कि चीन के न्यालम शहर में बड़े लैंडस्लाइड की वजह से उनके ग्रुप को बस के अंदर ही करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा, उसके बाद उन्होंने करीब 40 मील का सफर बस से तय किया.
मानसी ने यह भी कहा कि सफर कितना भी मुश्किल क्यों न रहा हो, लेकिन Mumbai अपने परिवार और बेटी के पास वापस लौटने के सामने ये सारी परेशानियां कुछ भी नहीं थीं. उन्होंने लिखा, “आप सभी के ढेरों प्यार, मैसेज, कॉल और दुआओं के लिए शुक्रिया. पिछले 3-4 दिन बहुत मुश्किल भरे रहे और चीन से निकलकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना किसी जंग जीतने जैसा था. चीन के न्यालम शहर में बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था, जिसकी वजह से हमें बस में ही 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था, तब जाकर हम सड़क के रास्ते चीन से बाहर निकलने का सफर शुरू कर पाए थे.
उन्होंने आगे लिखा, “करीब 40 मील के लंबे बस के सफर के बाद हम नेपाल बॉर्डर पहुंचे, जहां एक और लैंडस्लाइड हुआ था. दूसरी तरफ खड़ी बसों तक पहुंचने के लिए हमें पैदल ही उस लैंडस्लाइड वाले रास्ते से गुजरना पड़ा, क्योंकि और कोई रास्ता नहीं था.”
Actress मानसी पारेख ने अपना अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “फिर हमारी जिंदगी का सबसे उबड़-खाबड़ बस का सफर शुरू हुआ, जब हम काठमांडू के लिए निकले जो 4 घंटे दूर था, लेकिन ये सब परेशानी सार्थक थी क्योंकि इसका मतलब था Mumbai वापस आना, अपने परिवार और बेटी के पास आने और उन्हें गले लगाना.”
दरअसल, मानसी पारेख की वापसी उस घटना के कुछ ही दिन बाद हुई है, जब उन्होंने social media के माध्यम से बताया था कि बाढ़ आने से सिर्फ पांच दिन पहले ही वह तिब्बत में उसी जगह पर थीं. एक्ट्रेस कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक ग्रुप के साथ गई थीं, तभी इस इलाके में ये आपदा आई.
–
एनएस/पीएम
Skip to content