नेपाल के अवसंरचना विकास मंत्री के साथ विक्रम मिस्री की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 4 नवंबर . नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर काठमांडू पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने Wednesday को नेपाल के अवसंरचना विकास मंत्री सुनील लमसाल से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई.

नेपाल में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर इस बैठक की जानकारी साझा की.

दूतावास से पोस्‍ट में लिखा, “India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के अवसंरचना विकास मंत्री से मुलाकात की. बैठक के दौरान मंत्री सुनील लमसाल ने India और नेपाल के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के बारे में अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए. खास तौर पर बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा हुई.”

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाली विदेश सचिव अमृत बहादुर राय और वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले से मुलाकात की. इस द्विपक्षीय वार्ता में नेपाल-India संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई. नेपाल का विदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर इस बैठक की जानकारी साझा की.

मंत्रालय ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने Wednesday को काठमांडू में India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. इस बैठक में नेपाल और India के संबंधों से जुड़े लगभग सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने उच्चस्तरीय दौरों के आदान-प्रदान, संपर्क एवं कनेक्टिविटी, व्यापार, विकास सहयोग, ऊर्जा और लोगों के बीच आपसी रिश्तों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया. बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच मौजूद मजबूत और करीबी संबंधों को भी रेखांकित किया गया.”

मंत्रालय ने एक अन्‍य पोस्‍ट में ल‍िखा, ”बैठक के दौरान वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने नेपाल और India के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया. यह मुलाकात नेपाल और India के बीच लगातार बढ़ते आर्थिक और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.”

नेपाल के विदेश सचिव के निमंत्रण पर India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए काठमांडू पहुंचे हैं. Wednesday को नेपाल में India के राजदूत सुधाकर दलेला और नेपाल के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया. माना जा रहा है कि यह दौरा नेपाली Prime Minister बालेंद्र शाह की आगामी India यात्रा की नींव तैयार करेगा.

–

एवाई/पीएम