नेपाल की सांसद बोलीं ‘ मुश्किल वक्त में हमारा साथ देने के लिए पीएम मोदी का आभार’

काठमांडू, 27 अगस्त . नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद Prime Minister Narendra Modi ने फोन कर पीएम बालेंद्र शाह को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. सांसद और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की नेता विदूषी राणा ने ये ‘भरोसा’ देने के लिए Prime Minister मोदी का आभार जताया है.

राणा ने से बात करते हुए Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया. उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में पीएम मोदी की बहुत आभारी हूं क्योंकि जैसे ही यह घटना हुई, उन्होंने दिल छू लेने वाला बयान दिया . पीड़ित परिवारों और देश के प्रति संवेदना संदेश भेजा, वो प्रशंसनीय है. हमें India से पहले ही बहुत सारी राहत सामग्री मिल चुकी है. हर बार जब कोई आपदा आती है, तो हमें India से मदद मिलती है.”

विदूषी राणा ने स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि पूरा देश इस समय बेहद दुखद दौर से गुजर रहा है और Government बचाव एवं राहत अभियानों को प्राथमिकता दे रही है.

उन्होंने कहा, “जो कुछ हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने पूरी रात लोगों और उन परिवारों के बारे में सोचते हुए बिताई, जो अपने बच्चों और प्रियजनों के लापता होने से परेशान हैं. हम बस अच्छी खबर आने और यह जानने की उम्मीद कर रहे हैं कि सब ठीक है.”

राणा ने मौजूदा स्थिति को बेहद विनाशकारी बताते हुए कहा कि 2015 के नेपाल भूकंप के बाद यह देश की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक प्रतीत होती है. उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटना से बेहद दुखी है, लेकिन Government तत्काल सक्रिय होकर राहत और बचाव कार्यों में जुट गई है.

उन्होंने कहा, “मैं नेपाल की सांसद भी हूं और हमने बचाव के लिए काफी काम शुरू कर दिया है. इस समय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण काम बचाव अभियान चलाना है.”

वहीं, India और नेपाल के संबंधों पर बात भी राणा ने विचार रखे. उन्होंने कहा कि India जैसे पड़ोसी देश के साथ अपने संबंधों को पर नेपाल को नाज है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा केवल भौगोलिक सीमा नहीं है, बल्कि यह लोगों, संस्कृतियों और परंपराओं को जोड़ती है.

उन्होंने कहा, ” India और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है, जहां दोनों देशों के लोगों के बीच वैवाहिक रिश्ते भी हैं. दोनों देशों के संबंध केवल आज के दौर में विकसित नहीं हुए हैं, बल्कि ऐतिहासिक और भौगोलिक रूप से दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं.”

राणा ने कहा कि मौजूदा समय India और नेपाल के लिए संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है तथा नेपाल India से बड़ी मात्रा में आयात भी करता है.

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनय सहस्रबुद्धे ने भी नेपाल में सामने आ रही स्थिति पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आ रहे दृश्य आ रहे हैं, जो बहुत डरावने हैं. इनसे लोगों को गहरा दुख और पीड़ा हो रही है.

सहस्रबुद्धे ने कहा कि India Government और भारतीय जनता ने नेपाल के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने फ्लैश फ्लड के कारण एक पुल के बह जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के समय India और नेपाल के बीच संबंध और मजबूत इसलिए होते हैं क्योंकि हमारा रिश्ता संवेदना का, दिल और भावना का है.

केआर/