नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम

काठमांडू, 31 अगस्त . नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ India की एक टनल रेस्क्यू टीम (सुरंग बचाव दल) अलग-अलग पनबिजली परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए खोज और बचाव अभियान चला रही है.

भारतीय दूतावास ने Monday को बताया क‍ि India की टनल रेस्क्यू टीम ने चिलिमे और लांगटांग क्षेत्रों में स्थित जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए नेपाली सेना की टीम के साथ मिलकर काम किया.

दूतावास ने बताया कि भारतीय टीम नेपाली सेना के साथ करीबी समन्वय में आगे भी खोज और बचाव अभियान जारी रखेगी.

नेपाल के निजी क्षेत्र के बिजली परियोजना डेवलपर्स के प्रतिनिधि संगठन, इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन नेपाल (आईपीपीएएन) के अनुसार, बाढ़ प्रभावित रसुवा और नुवाकोट जिलों में स्थित 11 जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले कुल 897 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है.

नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) के मुताबिक, जलविद्युत परियोजनाओं में फंसे सात भारतीय और 15 चीनी नागरिकों को Sunday को सुरक्षित बचा लिया गया.

नेपाल Government के अनुरोध पर India और चीन के सुरंग विशेषज्ञ नेपाल पहुंचे हैं और जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

नेपाल Government और आईपीपीएएन के बयानों के अनुसार, Sunday को भारतीय टीम ने विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में बचाव कार्यों में हिस्सा लिया.

ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री के सचिवालय ने बताया कि बचाव अभियान में मदद के लिए नेपाल पहुंची भारतीय टीम ने हेलीकॉप्टर से चिलिमे और लांगटांग क्षेत्रों का प्रारंभिक हवाई सर्वेक्षण किया और आवश्यकता के अनुसार आगे भी बचाव अभियान चलाने की योजना बनाई है.

Prime Minister बलेन्द्र शाह ने Sunday देर रात फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय टीम ने नेपाल सेना के साथ समन्वय करके रसुवा में स्थित 22 मेगावाट क्षमता वाली चिलिमे जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण किया. इसके बाद पंप और खुदाई मशीनें (एक्सकेवेटर) मौके पर पहुंचाकर बचाव कार्य शुरू किया गया.

आईपीपीएएन के अनुसार, Sunday को चिलिमे परियोजना में चल रहा बचाव अभियान उस समय रोकना पड़ा जब एक और बाढ़ आई और बांध क्षेत्र में पिछली बाढ़ से बची हुई संरचनाओं को भी बहा ले गई.

Prime Minister ने कहा, “रसुवा की लांगटांग खोला जलविद्युत परियोजना में नेपाल सेना ने खोज और बचाव गश्त अभियान चलाया. भारतीय टीम ने भी नेपाल सेना के साथ मिलकर इलाके का निरीक्षण किया है और पंप तथा एक्सकेवेटर वहां पहुंचाने के बाद अतिरिक्त बचाव कार्य शुरू कर दिया है.”

एवाई/पीएम