नेपाल की बाढ़ से उत्तराखंड में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं : आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन

देहरादून, 27 अगस्त . उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने नेपाल में आई बाढ़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि इसका हमारे राज्य में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इसके बावजूद भी बारिश का मौसम है, तो हम पूरी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. हमने पूरी तैयारी कर ली है. हम इस संबंध में पूरी रूपरेखा निर्धारित कर चुके हैं, जिसे जमीन पर उतारने की कवायद जारी है.

उन्होंने Thursday को से बातचीत में कहा कि मौसम विभाग की पूरी स्थिति पर नजर है. अभी कई जिलों में विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी हुआ है. हम तमाम जरूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं. हालांकि, बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. लेकिन, अत्यधिक बारिश नहीं होगी. इस दौरान जैसे ही मौसम में किसी भी प्रकार का बदलाव होता है, तो हम उसके बारे में संबंधित अधिकारी को जानकारी देंगे. हमने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. साथ ही, लोगों को साफ निर्देश दिया है कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है, तो वो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. हमें ब्रिटिश नागरिक के लापता होने की भी जानकारी मिली है, जिसकी तलाश जारी है.

उन्होंने कहा कि अभी हम अलग-अलग लोगों से संपर्क स्थापित नहीं कर रहे हैं. अभी हम केवल संबंधित अधिकारियों के बारे में ही जानकारी जुटा रहे हैं. हम प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दिलाने की दिशा में लगातार कोशिश कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. आपदा के बाद जो भी काम किया जा सकता है, वो हमने किया है. इसके लिए बाकायदा एसओपी बनी है, हम उसी आधार पर काम कर रहे हैं. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सबकुछ नियमों के अनुरूप हो. फिलहाल, हम स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि हम नदियों के जलस्तर के बारे में भी लोगों को जानकारी देते रहते हैं. अगर किसी कारणवश जैसे भारी बारिश की वजह नदियों का जलस्तर बढ़ता है, तो हम उसके बारे में फौरन लोगों को जानकारी देंगे. उन्होंने उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को भी आश्वस्त किया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, वो आ सकते हैं. चारधाम यात्रा भी जारी है. श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के आ सकते हैं. पर्यटक अपने साथ खाने-पीने का सामान भी रखें, ताकि अगर किसी कारणवश उन्हें खाद्य पदार्थ नहीं मिल पाता है, तो कोई दिक्कत नहीं है.

उन्होंने कहा कि सभी पर्यटकों के लिए जरूरी रहेगा कि वो अपने मोबाइल फोन में ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड कर लें. सचेत ऐप अगर उनके फोन में रहेगा, तो उन्हें मौसम के बारे में पूरी जानकारी मिलती रहेगी. जब भी किसी पर्वतीय क्षेत्रों में आप यात्रा करें, तो मौसम के बारे में जानकारी लेते रहें, ताकि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो.

एसएचके/एबीएम