
New Delhi, 17 सितंबर . नेपाल और India ने विकास सहयोग को लेकर Thursday को व्यापक चर्चा की, जिसमें बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया. दोनों देशों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही आर्थिक साझेदारी को और मजबूत एवं व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता जताई.
वित्त मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने Thursday को New Delhi में नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले से मुलाकात की. इस दौरान, दोनों मंत्रियों ने बाढ़ के असर और नेपाल में पुनर्निर्माण व पुनर्वास से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की.
पोस्ट में मंत्रालय ने बताया कि वित्त मंत्री सीतारमण ने नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ में हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की और नेपाल के उबरने और पुनर्निर्माण के प्रयासों में India के निरंतर समर्थन का भरोसा दिलाया.
वहीं, डॉ. वागले ने India के समर्थन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद किया और India द्वारा दी गई मदद की सराहना की, जिसमें राहत सामग्री और बचाव व राहत कार्यों के लिए तकनीकी सहायता शामिल थी.
बातचीत में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी बेहतर करने की पहलों पर भी चर्चा हुई.
दोनों पक्षों ने India और नेपाल के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया.
बैठक में अन्य उन क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जो दोनों देशों की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक साझेदारी को और मजबूत तथा व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
नेपाल दूतावास ने भी एक पोस्ट में कहा, “नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने आज New Delhi में India की वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक की.”
दूतावास ने आगे कहा कि दोनों मंत्रियों ने विकास सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की, जिसमें बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और आपसी हितों के अन्य क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि India और नेपाल के बीच आर्थिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके.
नेपाल के वित्त मंत्री India Government के निमंत्रण पर तीन दिवसीय दौरे पर New Delhi आए हैं. उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब नेपाल हाल की प्राकृतिक आपदाओं से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन कर रहा है और पुनर्निर्माण की योजनाएं तैयार कर रहा है.
यह द्विपक्षीय वार्ता ऐसे समय हुई है जब India और नेपाल आर्थिक एवं विकास सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों देशों के संबंधों में कनेक्टिविटी, ऊर्जा और व्यापार महत्वपूर्ण स्तंभ बने हुए हैं.
–
डीबीपी
Skip to content