नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल

नूंह, 1 नवंबर . Haryana के नूंह से बड़ी खबर सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के घासेड़ा गांव में सीआईए नूंह और गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. जानकारी के अनुसार तस्कर ने Police टीम पर फायर कर दिया. इसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तस्कर के पैर में गोली लग गई.

आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला निवासी सुडाका के रूप में हुई है. मौके से Police ने 3 गोवंश, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है. घायल तस्कर को शहीद हसन खां नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है. यह पूरी कार्रवाई सीआईए इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में हुई.

इससे पहले 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के बलिया में भी Police ने एक शातिर गोतस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. उस मुठभेड़ में भी अपराधी घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बलिया में थाना गड़वार में दर्ज एक गोहत्या के मामले में वांछित आरोपी के साथ Police की मुठभेड़ हुई थी. बलिया सीओ सतीश कुमार ने बताया था कि आरोपी शाहपुर नट बस्ती नहर पुलिया के पास खुद को घिरता देख Police पर फायरिंग करने लगा था. Police ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश सगुनी नट के बाएं पैर में गोली लगी थी.

Police ने घायल तस्कर को सीएचसी रतसड़ में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा था. पूछताछ में पता चला था कि आरोपी अपने साथियों के साथ आवारा गोवंशीय पशुओं को वाहन में लादकर वध के लिए बिहार ले जाता था. आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ था.

23 सितंबर को भी एक ऐसी ही मुठभेड़ हुई थी. उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में Police ने मुठभेड़ के बाद तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. Police ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू समेत एक मोटरसाइकिल बरामद की थी.

–

पीएम