नीली साड़ी, हेडफोन और वही जादुई आवाज…आशा भोसले की जयंती पर रिलीज हुआ गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’

Mumbai , 8 सितंबर . आशा भोसले की आवाज भले ही अब खामोश हो गई हो, लेकिन उनके गाए गाने आज भी लोगों के बीच बने हुए हैं. उनकी जयंती के मौके पर Actress सोनी राजदान ने इसी आवाज को एक खास अंदाज में याद किया है. सोनी राजदान ने social media पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म ‘ओम का हरि’ का गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’ रिलीज किया. गाने को आशा भोसले ने गाया है और वीडियो में दिग्गज गायिका को रिकॉर्डिंग के दौरान अपने अंदाज में देखा जा सकता है.

सोनी राजदान ने गाने की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ”आज उनकी जयंती पर हम आशा भोसले को और एक ऐसी आवाज को श्रद्धांजलि देते हैं, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. पेश है ‘ऐ मेरी जिंदगी’ गाना, जिसमें उनकी यादगार आवाज है. ‘ओम का हरि’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.”

इंस्टाग्राम पर शेयर की झलक में आशा भोसले नीली साड़ी में नजर आ रही हैं. वह हेडफोन लगाती हैं और फिर अपनी वही जानी-पहचानी आवाज में गाने को आवाज देती दिखाई देती हैं. वीडियो में आशा भोसले को स्टूडियो में अपने पुराने अंदाज में देखा जा सकता है.

‘ऐ मेरी जिंदगी’ फिल्म ‘ओम का हरि’ का गाना है, जिसमें रघुबीर यादव, अंशुमान झा, सोनी राजदान, आयशा कपूर और समता सुदीक्षा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड ज्योतिषी की है, जिसकी जिंदगी अचानक एक अलग मोड़ लेती है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के बाद उसे लगता है कि उसके पास जीने के सिर्फ छह दिन बचे हैं.

इसके बाद शुरू होती है उसकी जिंदगी की सबसे अहम यात्रा. अपने पुराने रिश्तों और फैसलों को पीछे मुड़कर देखने के बाद वह उन लोगों से दोबारा जुड़ने का फैसला करता है, जिनसे उसका रिश्ता कहीं न कहीं टूट चुका है. अपने अलग हो चुके बेटे से मिलने और उससे रिश्ता सुधारने की उम्मीद में वह वाराणसी की ओर निकल पड़ता है.

फिल्म ‘ओम का हरि’ को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘हरि का ओम’ नाम से भी दिखाया जा चुका है. फिल्म की स्क्रीनिंग इंडिशेस फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न जैसे फिल्म समारोहों में हुई है.

वहीं, आशा भोसले की बात करें तो भारतीय संगीत में उनका योगदान कई पीढ़ियों तक याद किया जाएगा. आठ दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हजारों गानों को अपनी आवाज दी और हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषाओं में भी गाया. रोमांटिक गानों से लेकर गजल, पॉप और अलग-अलग अंदाज के फिल्मी गीतों तक उन्होंने हर तरह के संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई.

12 अप्रैल 2026 को Mumbai में 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया था.

पीके/पीएम