नीरज कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, मतदाताओं से की विशेष अपील

Patna, 21 अक्टूबर . बिहार में विधान परिषद की Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट से एनडीए प्रत्याशी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीरज कुमार को Wednesday दोपहर Patna स्थित जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई. अस्पताल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पाने का अफसोस जताया.

नीरज कुमार ने कहा कि पिछले 48 घंटे से वह मतदाताओं से दूर रहे और जनसंपर्क का कोई माध्यम भी उपलब्ध नहीं रहा. उन्होंने बताया कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है. उन्होंने कहा, “हम मतदाताओं से अनुरोध करेंगे कि 48 घंटे तो हम आपसे दूर रहे और जनसंपर्क का कोई माध्यम भी नहीं रहा. अब मैं पूर्णतः स्वस्थ हूं. डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी.”

इससे पहले Tuesday सुबह नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी. जानकारी के अनुसार, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद Patna के जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया गया. नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद उनके समर्थकों और Political सहयोगियों के बीच चिंता का माहौल बन गया था.

विधान परिषद चुनाव के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर Political हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई थी. Tuesday शाम बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने नीरज कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. Chief Minister ने चिकित्सकों से उनके इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

इस दौरान उपChief Minister विजय कुमार चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए Wednesday को प्रचार का अंतिम दिन है. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के कारण पिछले दो दिनों से उनके जनसंपर्क पर विराम लगा हुआ था. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने अपनी सेहत को लेकर स्थिति स्पष्ट की और मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पाने का उल्लेख किया.

–

एमएनपी/डीएससी