
New Delhi, 30 सितंबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने Wednesday को बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार का समर्थन किया और उनके बारे में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की कथित टिप्पणियों की आलोचना की.
गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के पास नीतीश कुमार की आलोचना करने या उन्हें ‘गद्दार’ कहने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं है क्योंकि जदयू के मुखिया ने अपने Political करियर में कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया.
यह बयान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच मतभेद की खबरों के बीच आया.
खबरों के मुताबिक 2024 में इंडिया ब्लॉक छोड़ने के नीतीश कुमार के फैसले पर दोनों नेताओं के बीच असहमति थी. कहा जाता है कि दिग्विजय सिंह का तर्क था कि विपक्षी गठबंधन को नीतीश कुमार को साथ बनाए रखने के लिए और कोशिश करनी चाहिए थी जबकि सोनिया गांधी का मानना था कि वह गठबंधन छोड़ने का मौका ढूंढ रहे थे.
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने बैठक में कहा कि नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक छोड़ने नहीं दिया जाना चाहिए था और अगर वह गठबंधन का हिस्सा बने रहते तो Political स्थिति कुछ और हो सकती थी.
खबरों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि नीतीश कुमार का इरादा गठबंधन छोड़ने का ही था और उनके जाने से आखिरकार विपक्ष को ही फायदा हुआ. सोनिया गांधी ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि नीतीश कुमार समय रहते चले गए. उन्हें तो उधर ही जाना था.
यह बातचीत तब हुई जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कांग्रेस वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ उसके अभियान पर चर्चा कर रही थी.
एक वीडियो संदेश में गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का बचाव किया और कहा कि जदयू के मुखिया ने कभी भी भ्रष्टाचार या ‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’ का समर्थन नहीं किया.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने जीवन में कभी भी भ्रष्ट लोगों या राष्ट्रविरोधी तत्वों को बढ़ावा नहीं दिया. चाहे Chief Minister के तौर पर हों या Union Minister के तौर पर, वह हमेशा देश के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने राष्ट्रीय हित में काम किया.
सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए Union Minister ने नीतीश कुमार की आलोचना करने के उनके अधिकार पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों को उपदेश देने का अधिकार किस आधार पर है.
नीतीश कुमार ने 28 जनवरी 2024 को आधिकारिक तौर पर इंडिया ब्लॉक छोड़ दिया था, जब उन्होंने महागठबंधन Government के Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापस लौट आए थे.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content