
New Delhi, 29 नवंबर . नीट-यूजी 2026 से जुड़े मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्र Government को औपचारिक नोटिस भेजा है. यह नोटिस 30 नवंबर को Supreme Court की डेडलाइन खत्म होने से पहले भेजा गया है.
सीजेपी के लीगल सेल ने को-कन्वेनर सौरव दास की ओर से Prime Minister, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है. इसमें Supreme Court के 1 सितंबर 2026 के आदेश का तुरंत पालन करने की मांग की गई है.
Supreme Court ने केंद्र Government को निर्देश दिया था कि नीट-यूजी 2026 से जुड़े कारणों से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए 90 दिनों के भीतर देशभर में मुआवजा नीति बनाई जाए और उसे अधिसूचित किया जाए, ताकि बिना देरी के भुगतान सुनिश्चित हो सके.
सीजेपी ने बताया कि Supreme Court के सामने Government की ओर से दिए गए गंभीर आश्वासनों पर सद्भावना के साथ भरोसा करते हुए, सीजेपी ने 5 सितंबर को प्रस्तावित अपना विरोध मार्च वापस ले लिया था. अब 90 दिन की समयसीमा 30 नवंबर को खत्म हो रही है. लेकिन अभी तक कोई नीति सार्वजनिक नहीं की गई है. पीड़ित परिवारों ने पुष्टि की है कि उन्हें कोई आधिकारिक सूचना या राहत नहीं मिली है.
सीजेपी ने Government से तुरंत तीन चीजें करने की मांग की है. सीजेपी ने मांग की है कि नीति को अधिसूचित किया जाए, यानी 1 सितंबर के आदेश के सख्त पालन में मुआवजा नीति को प्रकाशित किया जाए. साथ ही शर्तें स्पष्ट की जाएं, यानी पात्रता के स्पष्ट मानदंड और मुआवजे की राशि का खुलासा किया जाए. और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, यानी बिना नौकरशाही देरी के तेजी से भुगतान के लिए समय-सारणी बनाई जाए.
सीजेपी ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र Government 30 नवंबर 2026 तक पालन नहीं करती है, तो सीजेपी सभी संवैधानिक और कानूनी उपाय अपनाएगा, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 129 के साथ पठित अवमानना अधिनियम, 1971 के तहत अवमानना की कार्यवाही शुरू करना भी शामिल है.
पार्टी का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के सामने दिए गए गंभीर आश्वासनों का सम्मान किया जाना चाहिए. पीड़ित परिवारों को आगे प्रशासनिक उदासीनता का सामना नहीं करना चाहिए.
–
पीएम
Skip to content