नीट-पीजी 2026 और एम्स सीआरई के दौरान जयपुर के सेंटर पर बिजली की समस्या, री-एग्जाम जल्द

New Delhi, 31 अगस्त . नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा Sunday को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2026 देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. वहीं, Monday को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (एम्स सीआरई) 2026 का आयोजन किया गया.

हालांकि, दोनों दिन की परीक्षाओं के दौरान jaipur में स्थित आईडीजेड सीतापुरा सेंटर पर बिजली की समस्याओं के कारण वहां परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को समस्या हुई और उनका पेपर अधूरा रह गया.

इसी को लेकर टीसीएस आयन ने Monday को अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “Sunday को देशभर के 1,111 केंद्रों पर 2.63 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए नीट-पीजी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई. Monday को 58 केंद्रों पर 21,000 से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए एम्स – कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (एम्स सीआरई) आयोजित किया गया.”

पोस्ट में आगे लिखा गया, “इन दोनों परीक्षाओं के दौरान Rajasthan के jaipur में आईडीजेड सीतापुरा सेंटर पर, स्थानीय स्तर पर बिजली की अज्ञात समस्याओं के कारण दोनों दिन बिजली जाने की घटना हुई. इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार वेंडर की एक्सपर्ट टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही है. इसके साथ ही भविष्य में ऐसी समस्याओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं.”

टीसीएस आयन ने आगे लिखा, “इस सेंटर पर नीट-पीजी 2026 परीक्षा और एम्स सीआरई देने वाले कैंडिडेट्स को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है. हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि कैंडिडेट्स जल्द से जल्द ये परीक्षाएं पूरी कर सकें.”

बता दें कि इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की गई ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2026 के दौरान भी jaipur के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली जाने का मामला सामने आया था, जिसके चलते 49 परीक्षार्थियों का एग्जाम अधूरा रह गया था और उनके लिए यह परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित होगी. वहीं, एनबीईएमएस की नीट पाजी परीक्षा अब 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी.

डीके/एबीएम