निशु आजाद पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप, वकील अमिता सचदेवा ने दर्ज कराई शिकायत

New Delhi, 5 सितंबर . वकील अमिता सचदेवा ने social media इन्फ्लुएंसर निशु आजाद और उसके पिता/अभिभावक के खिलाफ दिल्ली Police में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निशु आजाद ने social media पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

शिकायतकर्ता अमिता सचदेवा का कहना है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से पहले निशु आजाद और उसके पिता को विवादित पोस्ट हटाने का अवसर दिया था. उनका दावा है कि निशु नाबालिग है, इसलिए पहले उसे और उसके अभिभावक को पोस्ट हटाने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों ने कथित तौर पर ऐसा नहीं किया और आपत्तिजनक सामग्री अब भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है.

शिकायत में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण, मां सरस्वती और मां दुर्गा से जुड़े पोस्ट का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि इन पोस्ट के जरिए हिंदू आस्था और देवी-देवताओं का अपमान किया गया है. शिकायतकर्ता ने दिल्ली Police से निशु आजाद और उसके पिता/गार्जियन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

अमिता सचदेवा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म या धार्मिक मान्यता से असहमति रखने का अधिकार है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी धर्म के देवी-देवताओं और आस्था का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

इससे पहले निशु आजाद से जुड़े मामले में खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली Police ने गिरफ्तार कर एक दिन की Police हिरासत में भेजा था. भारद्वाज ने दावा किया था कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उसने निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की थी.

इस मामले को लेकर जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की थी. बाद में Union Minister चिराग पासवान ने भी आरोपी पर उनका नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली Police में शिकायत दर्ज कराई थी और निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

डीएससी