निशा भगत मामला सीबीआई को सौंपने पर प्रतुल शाहदेव बोले-चारों तरफ से घिरने पर सीएम हेमंत ने लिया फैसला

रांची, 11 नवंबर . भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आदिवासी नेता निशा भगत मामले को सीबीआई को सौंपने पर कहा कि Chief Minister हेमंतम सोरेन चारों तरफ से घिर गए थे, इसलिए उन्हें यह फैसला लेना पड़ा.

प्रतुल शाहदेव ने से कहा, “Chief Minister चारों तरफ से घिर गए थे. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर थे. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था. नेशनल एससी-एसटी आयोग ने भी संज्ञान लिया था. एसटी आयोग ने तो बाकायदा पत्र लिखकर यहां की Government के आला अधिकारियों से कहा था कि इस मामले में आपको व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है या किसी अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर पूरा पक्ष रखना है, वरना हम समन इश्यू करेंगे.”

उन्होंने कहा, “Tuesday को हमारा मशाल जुलूस था. उसके चार घंटे बाद Chief Minister ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की. ये स्वेच्छा से दिया गया होता, तो इतना इंतजार नहीं करना पड़ता.” से बात करते हुए निशा की मां ने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि राज्य और केंद्र Government न्याय सुनिश्चित करेंगी. उन्होंने बेटी की मौत के हालात पर संदेह जताया और Police की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए.

उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि राज्य और केंद्र यह सुनिश्चित करें कि हमें न्याय मिले. हमें लगता है कि मेरी बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ वह एक साजिश का हिस्सा था. वह हमें नियमित रूप से फोन करती थी लेकिन उस दिन उसने हमें फोन क्यों नहीं किया? हमने Police निरीक्षक को सूचित किया था, तो वह मौके पर क्यों नहीं गए?”

मां ने कहा, “पहले भी एक मामले में थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था. हमें संदेह है कि मेरी बेटी की मौत में मिलीभगत थी. वह हर सुबह और शाम हमें फोन करती थी, और जो हुआ उससे हम बहुत दुखी हैं. हमें न्याय चाहिए. हम नहीं मानते कि यह आत्महत्या थी.” निशा के पिता ने जांच को सीबीआई को सौंपने के फैसले का स्वागत किया और भरोसा जताया कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन Government ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. मुझे पूरा विश्वास है कि जिन्होंने निशा को उकसाया, उसके खिलाफ साजिश रची और उसे ट्रोल किया, उसकी हत्या में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. मुझे दृढ़ विश्वास है कि अजय तिर्की जैसे भू माफिया इस साजिश में शामिल थे.”

वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान ‘अब्दुल अब Chief Minister बनेगा’ पर कहा, “हम भी सहमत हैं. अब्दुल सिर्फ पंचर बनाने के लिए नहीं है. अब्दुल को मुख्यधारा में जोड़ना चाहिए. हालांकि ये प्रश्न अगर हमारे एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी साहब कांग्रेस से करते, तो बेहतर होता. सच्चर कमेटी की रिपोर्ट किसके समय आई थी, उसकी भी रिपोर्ट को एक बार पलटने का काम करें.”

उन्होंने कहा, “मुस्लिम समुदाय से एक से डेढ़ प्रतिशत लोग पैरा मिलिट्री फोर्सेस, आर्म्ड फोर्सेस और सरकारी नौकरियों में हैं, उस समय कांग्रेस की Governmentें सत्ता में रही थी. तो क्या ये हमारी गलती थी कि कांग्रेसियों ने मुसलमानों को सिर्फ जान का डर दिखाकर और सारी नीतियों के जरिए तुष्टीकरण करने की कोशिश की थी.”

प्रतुल शाहदेव ने कहा, “जहां नौकरियां देने की बात होती थी, वहां कभी हक नहीं मिला. तो हमें लगता है कि ओवैसी को यह प्रश्न कांग्रेस से पूछना चाहिए.”

–

पीएम