
Patna, 12 नवंबर . बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपChief Minister बनाए जाने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी. उन्होंने इसे जनता दल (यूनाइटेड) के लिए भी अच्छा कदम बताया.
उपेंद्र कुशवाहा ने Thursday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह शुरू से ही निशांत कुमार के राजनीति में आने के पक्षधर रहे हैं. उन्होंने कहा, “अरे भाई, आप हमसे पूछ रहे हैं, हम तो शुरू से बोलते रहे हैं. जिस समय जदयू के लोग पसंद नहीं करते थे, उस समय भी हम कह रहे थे कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए. उस वक्त लोगों ने ध्यान नहीं दिया.”
उन्होंने कहा कि वह लगातार इस बात को उठाते रहे कि निशांत कुमार के राजनीति में आने में जितनी देरी होगी, उतना ही जदयू को नुकसान होगा. हालांकि, अब पार्टी ने इस दिशा में फैसला लिया है, जो देर से ही सही, एक अच्छा कदम है. कुशवाहा ने कहा, “खैर, देर से ही सही लोगों ने फैसला लिया. तो फैसला लिया है तो निशांत को अधिक से अधिक जिम्मेदारी मिले, इसमें मुझको व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी और जदयू के लिए भी अच्छा होगा.”
उनके इस बयान को निशांत कुमार को पार्टी और Government में बड़ी भूमिका दिए जाने की संभावनाओं के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, उपChief Minister बनाए जाने को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं हुई है. इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने Political दलों और समाज में आपसी तालमेल तथा भाईचारे की जरूरत पर भी जोर दिया.
उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे का वातावरण बनाने का प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिए. जो लोग जिस Political दल में हैं, उन्हें आपसी तालमेल और मिल-जुलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे न केवल संबंधित Political दल को लाभ होगा, बल्कि आम जनता का भी भला होगा.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content