
गोरखपुर, 20 नवंबर . उत्तर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान Friday सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को Chief Minister ने आश्वस्त करते हुए कहा कि Government उपचार कराने में पूरी मदद करेगी. इसके लिए हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि बीमारी की स्थिति में उनका निर्बाध उपचार हो सके. Friday को गोरखनाथ मंदिर परिसर में, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 150 लोगों से मिले. उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र अपने हाथ में लेकर उसका अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया.
इस अवसर पर Chief Minister ने लोगों से कहा कि वे चिंता न करें, Government उनके साथ खड़ी है. उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किया. साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए. जनता दर्शन में जमीन कब्जा करने से जुड़ी शिकायतों पर Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में विधिसंगत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान Friday सुबह Chief Minister योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. प्रातःकाल महायोगी गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की. गोवंश को अपने हाथ से रोटी व गुड़ खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया.
उन्होंने भोलू नाम के बछड़े और छुटकी नाम की बछिया को आवाज देकर अपने पास बुलाया और उन्हें खूब दुलारा. गोशाला में रोटी-गुड़ खिलाने के दौरान गोवंश, Chief Minister योगी आदित्यनाथ का सानिध्य पाकर उनके और निकट आने के लिए भावविह्वल अंदाज में उतावले होने लगे. इस पर Chief Minister ने प्यार से उन्हें समझाया, ‘अपनी जगह पर ही रहो नहीं तो चोट लग जाएगी.’
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content