
Lucknow, 22 सितंबर . उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे Chief Minister योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति-पत्र पाकर खिल उठे. पारदर्शी और त्वरित चयन प्रक्रिया के लिए उन्होंने योगी Government की खुलकर सराहना की. अभ्यर्थियों ने कहा कि निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए युवाओं को यह अवसर मिला है. उन्होंने इसके लिए Chief Minister के प्रति आभार भी प्रकट किया.
आंचल शुक्ला ने बताया कि उनकी नियुक्ति अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहॉल वाराणसी में कला विषय, प्रवक्ता (पीजीटी) के पद पर हुई है. Chief Minister के हाथों नियुक्ति-पत्र मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उनका बड़ा सपना पूरा हुआ है. योगी Government में महिलाओं को बिना भेदभाव रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है. योगी Government ने महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया है. इसी सुरक्षा के माहौल से महिलाओं की प्रदेश में भागीदारी बढ़ी है.
ममता मौर्या ने बताया कि उनका चयन टीजीटी संस्कृत के पद पर हुआ है. वह 2005 में एमए करने के बाद से इसके लिए प्रयास कर रही थीं. पहले बार-बार परीक्षाएं रद्द हो जाती थीं या लंबे समय तक परिणाम नहीं आता था. आज योगी Government की पारदर्शी व्यवस्था का नतीजा है कि परीक्षा में सफल होने के साथ ही नियुक्ति-पत्र भी मिल गया. इतने लंबे इंतजार के बाद चयनित होने पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. इसके लिए वह योगी Government का आभार व्यक्त करना चाहती हैं.
टीजीटी गणित के पद पर चयनित मऊ के शिवम बरनवाल ने नियुक्ति-पत्र मिलने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि योगी Government बहुत अच्छा काम कर रही है. बिना रिश्वतखोरी, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं.
गोपाल प्रजापति ने बताया कि उनका चयन श्री वैष्णव हरिहर दास इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में प्रवक्ता (पीजीटी) रसायन विज्ञान के पद पर हुआ है. योगी Government की त्वरित प्रक्रिया से उनका पूरा परिवार उत्साहित और खुश है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की Governmentों में होने वाली अव्यवस्था को खत्म कर व्यवस्था को सुदृढ़ किया है. इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से मिल रहे हैं.
कुमारी ऊषा सिंह ने बताया कि उनका चयन पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज, गोरखपुर में गृह विज्ञान सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पद पर हुआ है. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के विजन से चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सकी है. Chief Minister के हाथों नियुक्ति-पत्र पाकर वह और उनका पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. Chief Minister की अपेक्षानुसार वह अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी.
अमेठी के शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उनका चयन टीजीटी संस्कृत के पद पर हुआ है. उन्होंने योगी Government और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की सराहना की. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया त्वरित गति से पूरी हुई, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधे लाभ मिला है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से जिस ईमानदारी की अपेक्षा की है, उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content