
New Delhi, 24 नवंबर . गुरु नानक देव की 557वें प्रकाश पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Tuesday को दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में मत्था टेका. उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए अरदास की.
इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली Government के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे. तीनों नेताओं ने गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन श्रवण किया. गुरुद्वारा प्रबंधन ने गुरु परंपरा के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मान स्वरूप सरोपा भेंट किया. इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने उनका स्वागत किया.
सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि गुरु नानक देव के दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश एकता और भाईचारे की डोर में बंध सकता है. भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल, विधायक सरदार तरविन्दर सिंह मारवाह, निगम पार्षद योगिता सिंह, पंजाबी एकेडमी के उपाध्यक्ष सरदार इमप्रीत सिंह बख्शी और दिल्ली भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं संगत इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे.
नितिन नवीन ने कहा कि श्री गुरु नानक देव ने हमें “एक ओंकार, एक ज्योति” का संदेश दिया. श्री गुरु नानक देव जी ने जात-पात, ऊंच-नीच के भेद को मिटाकर “नाम जपो, कीरत करो, वंड छको” का मार्ग दिखाया. गुरु जी की शिक्षाएं आज भी हमें मानवता, समानता और सेवा की प्रेरणा देती हैं. Prime Minister Narendra Modi की Government गुरु जी के आदर्शों पर चलते हुए अंत्योदय और सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को साकार कर रही है.
उन्होंने कहा कि इस 557वीं जयंती पर मैं कामना करता हूं कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश हमारे जीवन को करुणा, परिश्रम और परोपकार से आलोकित करे और हमारा India विश्वगुरू बने.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई. उन्होंने कहा कि गुरु जी ने हमें प्रेम, भाईचारे और सेवा का पाठ पढ़ाया. दिल्ली भाजपा गुरु जी के आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
एसडी/
Skip to content