नितिन नवीन ने पत्नी के साथ उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, बोले- छठ पूरे साल की ऊर्जा का पर्व

Patna, 16 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Monday को अपनी पत्नी के साथ छठ महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान की आराधना की. इस मौके पर उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य से देश तथा बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.

उन्होंने कहा कि छठ भले ही कठिन अनुष्ठान और शारीरिक परिश्रम का पर्व है, लेकिन यह पूरे साल के लिए ऊर्जा प्रदान करने वाला महापर्व भी है. नितिन नवीन ने कहा कि वह भगवान और छठी मैया को प्रणाम करते हैं. उन्हीं के आशीर्वाद से चार दिवसीय इस महापर्व का सफल समापन हो पाया है. यह पर्व कठोर अनुशासन और शारीरिक परिश्रम से जुड़ा है.

उन्होंने प्रार्थना की कि छठी मैया की कृपा देश और बिहार के सभी लोगों पर बनी रहे, ताकि हर साल इसी ऊर्जा और शक्ति के साथ इस महान अनुष्ठान को संपन्न किया जा सके. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के माध्यम से बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश निकलकर पूरे देश और दुनिया तक पहुंच रहा है. बिहार का यह महान उत्सव राज्य की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत कर रहा है. यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का भी परिचायक है.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “कष्ट का पर्व जरूर है, लेकिन हम मानते हैं कि यह पूरे साल की ऊर्जा का पर्व है. मैं पूरे देशवासियों और बिहारवासियों के लिए भगवान और छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति रहे. हम सभी भगवान की ऊर्जा के साथ अपने जीवन में विकास, सुख और शांति के पथ पर आगे बढ़ते रहें.”

उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि इस महापर्व से मिलने वाली ऊर्जा और सकारात्मकता लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. उन्होंने छठी मैया और बिहार की संस्कृति की जयकार भी की. उल्लेखनीय है कि Monday सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही बिहार सहित देशभर में चार दिवसीय कार्तिक छठ महापर्व संपन्न हो गया. इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास पर रहे व्रतियों ने पारण कर अपना व्रत पूरा किया.

–

एमएनपी/एएस