
New Delhi, 7 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. चौदह वर्षों के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या नगरी पहुंचने पर जो दीपों का उत्सव पूरी नगरी में मनाया गया, वही आज हमारे लिए दीपावली का पर्व बना.”
उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी को प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था और विश्वास से जोड़ता है तथा यह संदेश देता है कि सनातन की परंपराएं इसी प्रकार अनवरत चलती रहेंगी.
नितिन नवीन ने कहा कि दीपावली के इस शुभ अवसर पर मैं तमाम देशवासियों के साथ-साथ पूरे सनातन परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए. आपके घरों में दीपों का प्रकाश खुशहाली, संपन्नता और समृद्धि लेकर आए.
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मैं Prime Minister Narendra Modi के “वोकल फॉर लोकल” के विचार का भी आग्रहपूर्वक समर्थन करता हूं. हमें अपने आसपास के छोटे दुकानदार भाइयों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए.
यह दीपावली आत्मनिर्भर India और विकसित India के सपने को साकार करने वाली बने. हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि आत्मनिर्भर और विकसित India का सपना जल्द से जल्द साकार हो. इसके लिए हम सभी भारतवासी मिलकर प्रयास करें.
वहीं, भाजपा अध्यक्ष ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अयोध्या में हुए भव्य समारोह की तस्वीरें साझा की हैं. तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “अलौकिक, भव्य और दिव्य अयोध्याधाम! श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा यह दीपोत्सव ऐतिहासिक है. सदियों के लंबे इंतजार के बाद हमारे आराध्य रामलला के अपने निज मंदिर में विराजमान होने से यह उत्सव और भी विशेष हो गया है.”
उन्होंने लिखा कि अयोध्या के प्रज्ज्वलित दीप ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ नए और भव्य उत्तर प्रदेश की गौरवशाली पहचान पूरी दुनिया तक पहुंचा रहे हैं.
–
एएमटी/
Skip to content