नितिन नवीन नवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय बिहार प्रवास पर रहेंगे

New Delhi, 16 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17-18 अक्टूबर 2026 को Patna, बिहार के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के इस पावन अवसर पर उनका यह प्रवास अत्यंत विशेष है.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन विभिन्न मां दुर्गा पंडालों का दर्शन करेंगे और मां का आशीर्वाद लेंगे. महाशक्ति की इस आराधना के साथ-साथ वे इस प्रवास के दौरान प्रदेश की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों और संवाद सत्रों में भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे.

प्रवास के पहले दिन 17 अक्टूबर को अपराह्न 3:00 बजे नितिन नवीन Patna के ऐतिहासिक और सबसे भव्य ‘डाक बंगला चौराहा’ पंडाल पहुंचेंगे, जहां वे मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर उनके चरणों में शीश नवाएंगे. इसके पश्चात, प्रवास के दूसरे दिन, 18 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:40 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जन-जन के कल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना करेंगे.

बता दें कि पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या किया जाना राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) Government के तहत कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को उजागर करता है. उन्होंने इसे शासन की गंभीर विफलता बताया.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या बेहद चौंकाने वाली है. यह पंजाब में आप Government के दौरान कानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को उजागर करती है.”

उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी नशामुक्त पंजाब का वादा करके सत्ता में आई थी. आज हालात यह हैं कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग ही सुरक्षित नहीं हैं. यह प्रशासन की गंभीर विफलता है. अगर ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो पंजाब में कौन सुरक्षित है?”

–

डीकेपी/