
हलद्वानी, 9 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय हलद्वानी दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उनके दौरे के दौरान उत्तराखंड भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कोर कमेटी की बैठक और Political प्रस्तावों पर चर्चा होगी. Chief Minister पुष्कर सिंह धामी और हलद्वानी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने इसे संगठन और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया.
हलद्वानी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. भाजपा अद्यक्ष दो दिन हलद्वानी में रहेंगे. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, कोर कमेटी की बैठक और विभिन्न Political प्रस्तावों पर चर्चा प्रस्तावित है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर को सजाया गया है और अलग-अलग समाजों के लोग भी स्वागत कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. पर्वतीय वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत की तैयारियां की गई हैं और पूर्वांचल समाज के लोग भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत करेंगे.
उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के दौरे के दूसरे दिन पूर्व सैनिकों के साथ ‘गौरव सेनानी’ कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले में पंजाबी समाज से जुड़े सम्मेलन में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हिस्सा लेंगे. इन कार्यक्रमों से युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने बताया कि आगामी एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी. इस अवधि में Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस भी आएंगे. पार्टी इन अवसरों पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाएगी.
प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हैं और उनके नेतृत्व में संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है. उनका यह उत्तराखंड दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. कार्यसमिति में Political प्रस्तावों के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा.
वहीं, प्रदेश के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन राज्य में रहेंगे और इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनसे संवाद का अवसर मिलेगा. नवीन का संदेश प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिकों, युवाओं और पंजाबी-सिख समाज के लोगों के साथ भी संवाद करेंगे. नितिन नवीन के उत्तराखंड आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का वातावरण बनेगा. 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता यहां से पूरी ऊर्जा के साथ लौटेंगे.
बनभूलपुरा में अतिक्रमण के मुद्दे पर Chief Minister धामी ने कहा कि राज्य Government अपना पक्ष पहले ही अदालत के सामने रख चुकी है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को लेकर Government की स्थिति स्पष्ट है और जो पक्ष न्यायालय के समक्ष रखना था, वह रखा जा चुका है. धामी ने आरोप लगाया कि पूर्व में Samajwadi Party और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने कथित तौर पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते वहां के अतिक्रमण के मुद्दे पर कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायालय की प्रक्रिया चल रही है और Government अपना पक्ष मजबूती से रख रही है.
–
Skip to content