नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प भाजपा ही पूरा करेगी

सहारनपुर, 22 सितंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने पश्चिमी यूपी में संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Tuesday को सहारनपुर और मेरठ में संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का मंत्र देते हुए दावा किया कि भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से Government बनाएगी.

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में 2047 के विकसित India और उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का संकल्प भाजपा ही पूरा कर सकती है. सहारनपुर में सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में नवीन ने विधानसभा क्षेत्रवार संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियों और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर गांव और हर घर तक पहुंचने तथा पात्र लोगों को डबल इंजन Government की योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया.

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे, सातों दिन काम करते हैं. न तो पार्टी के कार्यकर्ता और न ही नेता पार्ट-टाइम राजनेता हैं. उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की तैयारियों से उन्हें भरोसा है कि भाजपा 2027 में अपना ‘मिशन 2027’ सफलतापूर्वक हासिल करेगी. भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रदेश कभी माफिया के लिए बदनाम था, वह अब सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है.

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, एक्सप्रेसवे और प्रगति के नए कीर्तिमानों के लिए जाना जाता है. यहां ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों का निर्माण हो रहा है. उन्होंने इसे नए उत्तर प्रदेश की पहचान बताया. नवीन ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश 2047 के विकसित India के संकल्प की ओर बढ़ रहा है, जबकि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है.

उन्होंने कहा कि इस संकल्प को भाजपा ही पूरा कर सकती है, Samajwadi Party या कांग्रेस नहीं. इससे पहले सहारनपुर पहुंचने पर मुजफ्फरनगर, देवबंद और सहारनपुर में कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शंख ध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ नवीन का स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला सहारनपुर दौरा था. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय पर जोर दिया.

नितिन नवीन ने सहारनपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प डबल इंजन Government में पूरा किया जा रहा है. उन्होंने संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया. पूजा-अर्चना के बाद भाजपा अध्यक्ष ने रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष अजब सिंह के ओजपुरा स्थित आवास पर भोजन किया. पार्टी ने इसे ‘सबका साथ, सबका विकास’ और अंत्योदय के भाव से जोड़ते हुए जमीनी कार्यकर्ता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच का संदेश बताया.

संगठनात्मक बैठकों में नवीन ने कहा कि पार्टी आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे पुराने कार्यकर्ताओं का 40-45 वर्षों का कठिन परिश्रम है. उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से सादगी, सरलता और जनसंवाद पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए विधानसभा स्तर पर सांसदों, विधायकों और सक्रिय सदस्यों के साथ शक्ति केंद्रों पर ‘पॉकेट मीटिंग’ यानी जनता चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हर गांव और हर घर तक पहुंचना है, आम लोगों की समस्याएं सुननी हैं और उन्हें Government की योजनाओं से जोड़ना है.

विकेटी/डीकेपी