
New Delhi, 12 सितंबर . दिल्ली Government के वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य का माल जब्त किया है. जब्त किए गए माल में लगभग 25 टन तांबे का स्क्रैप समेत करीब 50 टन सामान शामिल है, जिसे बिना अनिवार्य दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था.
दिल्ली Government के अनुसार, GST विभाग को सूचना मिली थी कि रेलवे मार्ग से कुछ सामान बिना आवश्यक दस्तावेजों, जैसे इनवॉइस और ई-वे बिल, के भेजा जा रहा है. सूचना के आधार पर विभाग ने रेलवे अधिकारियों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया और कार्रवाई को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक, यह खेप आंध्र प्रदेश के रेणिगुंटा से चलकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची थी. जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब 25 टन तांबे का स्क्रैप बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए बताई गई है.
इसके अलावा करीब 25 टन मिश्रित स्क्रैप, कपड़े और अन्य सामान भी मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है. इस तरह जब्त किए गए पूरे माल का कुल मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए आंका गया है.
GST विभाग ने बताया कि जब्त किए गए माल के साथ आवश्यक इनवॉइस और ई-वे बिल उपलब्ध नहीं थे. विभाग अब माल और उससे जुड़े दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन कर रहा है. साथ ही GST कानून के तहत माल परिवहन से संबंधित वैधानिक अनुपालन की भी जांच की जा रही है.
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सड़क मार्ग के साथ-साथ रेलवे नेटवर्क के जरिए होने वाले माल परिवहन की निगरानी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. रेलवे मार्गों पर कड़ी निगरानी और रेलवे अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय के जरिए बिना हिसाब-किताब वाले माल, दस्तावेजों में अनियमितताओं और संभावित कर चोरी के मामलों की पहचान की जा रही है.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी Government किसी भी कीमत पर कर चोरी और राजस्व नुकसान को बर्दाश्त नहीं करेगी. Government का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि ऐसी प्रभावी व्यवस्था विकसित करना भी है, जिससे कारोबार पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हों और देय कर का पूरा भुगतान सुनिश्चित हो.
Chief Minister ने कहा कि रेलवे समेत सभी परिवहन माध्यमों पर निगरानी बढ़ाकर GST अनुपालन को मजबूत किया जाएगा. सुशासन, पारदर्शिता और सरकारी राजस्व की सुरक्षा दिल्ली Government की प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा कर चोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content