निकाय चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सीएम भजनलाल शर्मा ने अजमेर में किया रोड शो, लोगों में दिखा उत्साह

अजमेर, 6 सितंबर . आगामी निकाय चुनावों के लिए Chief Minister भजनलाल शर्मा ने अजमेर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही.

से बातचीत करते हुए एक महिला कार्यकर्ता अनुश्री ने कहा, “Chief Minister के रोड शो के लिए हम लोग काफी उत्साहित हैं. सीएम के रोड शो के लिए jaipur और जोधपुर से भी लोगों की मौजूदगी है. हम लोग रोड शो में हिस्सा लेने के लिए आए हैं. अजमेर भाजपा गढ़ है, अब की बार हम और मजबूती के साथ भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे.”

jaipur से आईं आरती राठौर ने कहा, “हम लोग अमजमेर में मतदान करते हैं, इसलिए jaipur, जोधुर और बीकानेर से आए हैं.”

बीते दिन 5 सितंबर को भी Chief Minister भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा में नगर निगम चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया था. दूधधारी गोपाल मंदिर से महाराणा टॉकीज तक आयोजित इस रोड शो को जबरदस्त समर्थन मिला था. Chief Minister का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता रास्ते पर एकजुट हुए. शहर से गुजरते समय कई स्थानों पर लोगों ने Chief Minister पर फूल बरसाए थे.

रोड शो से पहले, Chief Minister ने राधा-कृष्ण मंदिर और चारभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना की और Rajasthan की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की थी. सभा को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली डबल-इंजन Government ने पिछले ढाई वर्षों में देश और Rajasthan में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य Government इस गति को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे.

Chief Minister शर्मा ने कहा था कि आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव Rajasthan में विकास की गति को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की और कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में ‘ट्रिपल-इंजन Government’ का गठन राज्य के विकास पथ में एक तीसरा इंजन जोड़ देगा.

एसडी/एएस