
jaipur, 28 अगस्त . संसद के विशेष सत्र बुलाने की चर्चा के बीच केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि Government का फोकस नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने पर है और इसे लेकर प्रक्रिया जारी है. जहां तक रही बात विशेष सत्र बुलाने की, तो इसके बारे में आगे जानकारी दी जाएगी.
Union Minister ने से बात करते हुए कहा, “नारी शक्ति वंदन एक्ट का मामला अभी विचाराधीन है. हमने बजट सत्र के दौरान भी इसे लेकर कोशिश की थी क्योंकि हम चाहते हैं कि 2029 के चुनावों में नारी शक्ति वंदन एक्ट लागू हो. अगर संसद से कानून पास हो गया है लेकिन लागू नहीं हो रहा है, तो हम देश की आधी आबादी को क्या जवाब देंगे? अब हमारा ध्यान इसे लागू करने पर है. इसे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है.”
इस दौरान Rajasthan में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि हम लगातार बैठकें कर रहे हैं. हमारे Chief Minister भजनलाल शर्मा ने Rajasthan के लिए और Rajasthan की जनता के लिए खूब काम किए हैं, हम निकाय चुनाव में उन्हीं कामों के दम पर जाएंगे.
उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता में भारी उत्साह है. इसके दो-तीन मुख्य कारण हैं. केंद्र में भी भाजपा की Government है और राज्य में भी भाजपा की Government है. इसलिए जनता चाहती है कि अगर स्थानीय Government भी भाजपा की बने, तो तालमेल बना रहेगा, समन्वय रहेगा और हमारे विकास कार्य तेजी से और ज्यादा होंगे. यह सबसे बड़ा कारण है. इसके अलावा, सीएम भजन लाल ने जो काम किए हैं, उनकी रिपोर्ट भी लोगों तक पहुंची है.”
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया और अब भी वह कुछ नहीं कर रही है. लोगों को डबल इंजन की Government पर भरोसा है और निकाय चुनाव में यह ट्रिपल इंजन बन जाएगा. जनता हमारे साथ है और निकाय चुनाव हम जीतेंगे.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content