नारी शक्ति के अधिकार पर पीएम मोदी का अडिग संकल्प, बोले- ‘महिला आरक्षण के रास्ते आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे’

New Delhi, 28 नवंबर . संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने की तैयारियों के बीच Prime Minister Narendra Modi ने कहा है कि वे ‘नारी शक्ति’ से किए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है.

Prime Minister Narendra Modi ने Saturday दोपहर को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किए. इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “नारीशक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है. वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं. कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे सामने उठाती रही हैं. कितनी ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं.”

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि देश की 100 परसेंट नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर के रहेंगे. हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है.

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे, सिर्फ वक्त का इंतजार है.”

इससे पहले, Friday को Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में बैठक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी. बता दें कि विधेयकों के पारित होने से सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि और 2029 के Lok Sabha चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित होगा.

–

डीसीएच/