
नोएडा, 2 सितंबर . 17 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर Police ने महिला सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. घटना के बाद Police ने पूरी रात नोएडा के अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के साधनों की सघन जांच की.
Police की टीमें बसों, टैक्सियों और अन्य वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज, शीशे, काली फिल्म, पर्दे, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करती नजर आईं. चेकिंग के दौरान कई बसों में सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम भी पूरे नहीं मिले. कुछ बसों में पैनिक बटन तक नहीं पाए गए. वहीं, कई वाहनों में शीशों पर लगी फिल्म, गहरे रंग के पर्दे और वाहनों में किए गए अनधिकृत बदलाव भी जांच के दायरे में रहे. Police और परिवहन विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले दिन में परिवहन विभाग की टीम ने भी सार्वजनिक परिवहन वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था. अलग-अलग ट्रांसपोर्ट की 9 बसों को जब्त किया गया, जबकि करीब 400 बसों के चालान किए गए. अधिकारियों ने बस संचालकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए.
Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मिया खान और एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने Police बल के साथ थाना सेक्टर-20 और थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की.
अधिकारियों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और Policeकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने निर्देशित किया कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका जाए और उनकी विधिवत जांच की जाए. साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया. सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए.
इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में Police टीम ने सेक्टर-142 क्षेत्र में एडवांट कट के पास सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग की. इस दौरान बस और टैक्सी समेत विभिन्न वाहनों के अभिलेखों की जांच की गई. Police ने वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत परिवर्तन, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियमों के अनुपालन की भी पड़ताल की. Police ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की.
अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से सार्वजनिक और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. Police अधिकारियों का कहना है कि आमजन, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई के साथ-साथ रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है.
–
पीकेटी/एसके
Skip to content