नाना पाटेकर भले ही चले गए हों, उनकी आवाज और इंसानियत हमेशा जिंदा रहेगी : छगन भुजबल

Mumbai , 8 अक्टूबर . Maharashtra Government में मंत्री छगन भुजबल ने दिवंगत Actor नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि कुछ कलाकार कभी मरते नहीं हैं, वे अपनी कला के जरिए हमसे बार-बार मिलते रहते हैं.

एक वीडियो पोस्ट में मंत्री छगन भुजबल ने कहा, “नाना आपके गुजर जाने की खबर सुनकर मेरा दिल सुन्न हो गया. कुछ लोग भले ही हमारी जिंदगी में शारीरिक रूप से मौजूद न हों, लेकिन अपने काम, अपनी आवाज और अपने विचारों के जरिए वे हमारे लिए एक रास्ता बन जाते हैं. आप हमारे लिए बिल्कुल वैसे ही थे. मराठी थिएटर से लेकर हिंदी और मराठी सिनेमा की दुनिया तक, आपने एक्टिंग का एक अनोखा मुकाम हासिल किया. आपकी आवाज, आपकी नजर, आपके डायलॉग्स की धार और किरदारों को निभाते समय दिखने वाली वह बेचैन कर देने वाली शिद्दत-इन सबको भुलाना नामुमकिन है. ‘नट सम्राट’, ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘अग्निपंख’, ‘खामोशी’ और कई अन्य फिल्मों में अनगिनत किरदारों के जरिए आपने सिर्फ एक्टिंग नहीं की, बल्कि उन किरदारों में जान डाल दी.”

उन्होंने कहा कि देश ने आपकी एक्टिंग को पहचाना और सराहा. आपकी कला को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया लेकिन सच कहूं तो, आपकी असली कमाई ये अवॉर्ड्स नहीं थे. आपकी असली दौलत वे लोग थे जो दिल से आपका सम्मान करते थे और वह प्यार जो आपको अपने काम के जरिए मिला. स्क्रीन पर आप चाहे कितने भी सख्त क्यों न दिखते हों, आपका दिल, जो हमेशा इंसानी तकलीफों के प्रति संवेदनशील रहता था, हमेशा झलक उठता था. आप किसानों, जरूरतमंदों और मुश्किलों में फंसे लोगों के साथ खड़े रहे. ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए किया गया काम हमेशा आपकी संवेदनशील आत्मा की गवाही देता रहेगा. इस बात को स्वीकार करना वाकई मुश्किल है कि आज आप हमारे बीच नहीं हैं. यह एहसास कि आपकी आवाज फिर कभी सुनाई नहीं देगी कि हम आपको नई परफॉर्मेंस में नहीं देख पाएंगे. यह बात दिल में गहराई तक उतर जाती है, लेकिन कुछ कलाकार कभी मरते नहीं हैं. वे अपनी कला के जरिए हमसे बार-बार मिलते रहते हैं.

मंत्री ने कहा कि नाना आप भले ही चले गए हों, लेकिन आपकी आवाज बाकी है, आपके किरदार बाकी हैं, आपकी इंसानियत बाकी है और आपके लिए हमारे दिलों में जो सम्मान है, वह हमेशा बना रहेगा. इस ‘नटसम्राट’ को दिल से सलाम. दिल से श्रद्धांजलि, नाना!

गोवा Government में मंत्री रमेश तावड़कर ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन हिंदी फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. मुझे कई बार उनसे मिलने का मौका मिला. मैं अपनी ओर से उनके परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं.

–

डीकेएम/