
New Delhi, 8 अक्टूबर . Bollywood के दिग्गज और मशहूर Actor नाना पाटेकर का निधन हो गया है. पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ. मेडिकल टीम उनके इलाज के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे. इसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.
नाना पाटेकर के निधन पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी शोक-संवेदना प्रकट की है.
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “मुझे नाना पाटेकर बहुत सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान के तौर पर याद हैं. उनके काम में भी वैसी ही ईमानदारी थी. चाहे वह मराठी में हो या हिंदी में, वह हमेशा अपने निभाए किरदारों में कुछ बहुत असली चीज लाते थे. उनके गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”
विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सिनेमा के एक सच्चे लीजेंड. उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.”
सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, “एक सच्चे लीजेंड के जाने से एक युग खत्म हो गया. नाना पाटेकर जी — आपकी दमदार परफॉर्मेंस, ईमानदारी और सादगी ने आपको भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार कलाकारों में से एक बना दिया. आपको हमेशा याद किया जाएगा.”
अजिंक्य रहाणे ने एक्स पर लिखा, “नाना पाटेकर जी सच में एक शानदार एक्टर थे, जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रेरित और एंटरटेन किया है. उनके गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”
युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, “सिनेमा ने एक सच्चे लीजेंड को खो दिया है, जो अब तक के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे. मुझे याद है कि मैंने उनकी कई फिल्में देखीं और उनकी आवाज, उनकी मौजूदगी और उनकी यादगार परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध हो गया. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”
शिखर धवन ने लिखा, “भारतीय सिनेमा ने आज एक बहुत खास प्रतिभा को खो दिया है. नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. ओम शांति.”
मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स पर लिखा, “अरे नहीं. एक बढ़िया एक्टर, स्क्रीन पर इंटेंस और जिंदगी में इंटेंस. स्टेज पर शानदार और इतनी आकर्षक उपस्थिति. सब कुछ सौ प्रतिशत किया. कितना दुखद दिन था. नाना पाटेकर.”
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने नाना पाटेकर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “शांति”.
पूर्व Pakistanी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने लिखा, “हमारे बाद अब महफिल में अफसाने बयां होंगे, बहारें हम को ढूंढ़ेंगी, न जाने हम कहां होंगे. अलविदा नाना, ओम शांति.”
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को Maharashtra के रायगढ़ जिले के मुरुड में हुआ था. उनका वास्तविक नाम विश्वनाथ पाटेकर था. पद्मश्री से सम्मानित Actor रंगमंच के रास्ते से सिनेमा में आए थे. 1978 से 2026 तक एक सशक्त Actor के रूप में सक्रिय रहे नाना पाटेकर के करियर की प्रमुख फिल्मों में सलाम बॉम्बे, परिंदा, तिरंगा, क्रांतिवीर, वजूद, अंकुश, खामोशी, शक्ति, राजनीति, वेलकम का नाम लिया जाता है. वह मराठी फिल्मों में भी सक्रिय रहे. नटसम्राट उनकी बेहद प्रशंसित और सफल मराठी फिल्म रही है. नाना पाटेकर को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
–
पीएके
Skip to content