
Mumbai , 8 अक्टूबर . दिग्गज Actor नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. यह दुखद खबर सुनकर मनोरंजन जगत में सन्नाटा छा गया है. सभी कलाकारों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने social media के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है. रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक कई कलाकारों ने Actor नाना पाटेकर के साथ बिताए पलों को याद किया.
रितेश देशमुख ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर हैरानी जताते हुए इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “इस खबर को सुनकर मैं बहुत हैरान हूं. ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो. नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है. वह एक महान Actor थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. उन्होंने अपनी अनूठी शैली और अभिनय के अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई. ऐसा कोई रोल या किरदार नहीं था, जिसे वे नहीं निभा सकते थे.”
उन्होंने लिखा, “उन्होंने अपने करियर में हीरो, विलेन और हास्य समेत हर तरह के किरदार किए हैं. वे पर्दे के बाहर भी हीरो थे और अपने काम से लोगों के लिए बिना रुके काम करते थे. मुझे उनके साथ ‘ब्लफमास्टर’ और ‘हाउसफुल 5’ में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला लेकिन उनके साथ मराठी फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा अधूरी रह गई. उनके परिजनों, प्रियजनों और लाखों चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक और गहरी संवेदना. सच में, एक युग का अंत.आपकी बुद्धिमत्ता, मेरे साथ बातचीत, मेरी पीठ पर थपकी, साझा हंसी और मुझे एक व्यक्ति के रूप में समृद्ध करने के लिए धन्यवाद. आराम से चिरनिद्रा में सो जाइए.”
अक्षय कुमार ने भी अपने को-स्टार और Actor नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा. अक्षय कुमार ने Actor के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वह उन दुर्लभ Actorओं में से एक थे, जिन्हें आपको चौंका देने के लिए कभी बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. आवाज, तीव्रता और हर प्रदर्शन में वह ईमानदार थे. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि फिल्म ‘वेलकम’ और ‘हाउसफुल 5’ में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. उन सेटों की कई यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. यह विश्वास करना मुश्किल है कि आप चले गए. सभी यादों के लिए धन्यवाद. आपको शब्दों से कहीं ज्यादा याद किया जाएगा.”
Actor नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वह एक महान Actor थे, जिन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनकी दमदार प्रस्तुतियां हमेशा याद रखी जाएंगी लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्रेरित किया और अनगिनत महत्वाकांक्षी Actorओं को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, वह भी याद रखा जाएगा. भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज. आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी.”
Actress निमरत कौर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “आपकी प्रतिष्ठित सिनेमाई विरासत के लिए धन्यवाद. परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना.शांति से आराम कीजिए नाना पाटेकर सर.”
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “वरिष्ठ Actor और समाजसेवी नाना पाटेकरजी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. वह न केवल भारतीय सिनेमा में एक महान व्यक्तित्व थे बल्कि Maharashtra में हजारों किसान परिवारों के लिए आशा की किरण भी थे. इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मेरी प्रार्थनाएं. यह थिएटर और सिनेमा की दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ओम शांति.”
Actress और Rajasthan ी लोक-पॉप गायिका इला अरुण ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “हैरान करने वाला, अविश्वसनीय, आपको सभी याद करेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले नाना.”
फिल्म निर्देशक और स्क्रीन राइटर अनंत महादेवन ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “इस खबर ने हम सभी को चौकाने के साथ-साथ दिलों को तोड़ दिया है. एक साथ रहने की यादों और जीवन के दर्शनों की बाढ़ आ गई है. एक अद्भुत कामकाजी और व्यक्तिगत रिश्ता साझा किया. शब्दों की कमी है, दुख असहनीय है.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content