
New Delhi, 10 अक्टूबर . नागालैंड के उप Chief Minister टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर Prime Minister Narendra Modi समेत कई नेताओं ने शोक जताया है.
Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पोस्ट में कहा, “नागालैंड के उप Chief Minister टीआर जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन से बहुत दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं जेलियांग परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.”
Union Minister सर्बानंद सोनेवाल ने एक्स पर लिखा, “नागालैंड के डिप्टी सीएम टीआर जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ ज़ेलियांग के असमय निधन से गहरा दुख हुआ है. इस बेहद दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और उनके सभी चाहने वालों के साथ हैं.”
नागालैंड के उपChief Minister यांथुंगो पैटन ने एक्स पर लिखा, “डिप्टी सीएम टी. आर. जेलियांग के प्रिय पुत्र कुची रंगकाऊ के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. इस कठिन समय में मैं और मेरा परिवार टी. आर. जेलियांग और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति, साहस और सांत्वना प्रदान करें. दिवंगत आत्मा को अनंत शांति मिले.”
असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर फोस्ट किया, “नागालैंड के उपChief Minister टी.आर. जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ जेलियांग के अचानक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें.”
नागालैंड के मंत्री जेकब झिमोमी ने एक्स पर लिखा, “डिप्टी सीएम टी.आर. जेलियांग के प्रिय पुत्र कुचिहिंग रंगकाऊ जेलियांग के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. दुख की इस कठिन घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी दिवंगत आत्मा को अनंत शांति मिले.”
मणिपुर के उपChief Minister नेमचा किपजेन ने एक्स पोस्ट में कहा, “नागालैंड के उपChief Minister टी. आर. ज़ेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ ज़ेलियांग के ओलिव हॉस्पिटल में असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है. इस कठिन समय में मैं टी. आर. जेलियांग और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर उन्हें इस गहरे दुख को सहने की शक्ति और हिम्मत दें. दिवंगत आत्मा को शांति मिले.”
बता दें कि पेरेन स्थित फुटबॉल क्लब बराक एफसी के संस्थापक और नागालैंड के उप Chief Minister टीआर ज़ेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ ज़ेलियांग का Friday शाम दीमापुर के ऑलिव अस्पताल में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अस्पताल ले जाने से पहले वे अपने आवास पर बेहोश हो गए थे.
–
ओपी/एएस
Skip to content