
Mumbai , 29 अक्टूबर . कांग्रेस विधायक भाई जगताप ने Maharashtra के हालिया एमएलसी चुनाव परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चाहे वोट चोरी हो, पैसे का घमंड हो या खरीद-फरोख्त की जाए, इसके बावजूद जनता महाविकास अघाड़ी के साथ है. कांग्रेस विधायक जगताप ने चुनौती दी कि अगर बैलेट पेपर पर कांग्रेस जीती है तो आगे के सभी चुनाव भी बैलेट से कराकर लोकप्रियता साबित करें.
कांग्रेस विधायक भाई जगताप ने कहा, “ये चाहे कितने भी वोट चोरी करें, चाहे कितने भी पैसे के घमंड का प्रदर्शन करें, वोटों की खरीद-फरोख्त करें, लेकिन Maharashtra की जनता महाविकास अघाड़ी के साथ है और इसका परिणाम आपके सामने है. नागपुर, जो इनका गढ़ रहा है, वहां कांग्रेस जीती है. यह आरएसएस का भी गढ़ रहा है और हमारे Chief Minister देवेंद्र फडणवीस जी का भी गढ़ रहा है. जब आप अपना घर नहीं संभाल सकते, तो यह एक स्पष्ट संदेश है.”
उन्होंने कहा कि यह सत्ता का जो नशा है, उसे Maharashtra की जनता भी उतारेगी और देश की जनता भी उतारेगी. Maharashtra को समझने में Prime Minister और Chief Minister दोनों ने पूरी तरह से गलती की. यह जो उतावलापन है, यह सत्ता का नशा बोल रहा है. जो वास्तव में राजनेता होता है, वह इस तरह की जल्दबाजी नहीं करता. मेरा सवाल है कि देश के बच्चे वहां बैठे थे, आपके घर के पास किसान बैठे थे और 630 किसानों ने शहादत दी. मैंने कभी देश के Prime Minister को उस विषय पर पोस्ट करते नहीं देखा.
भाई जगताप ने कहा कि Prime Minister पोस्ट क्या करेंगे? आपकी अपनी Lok Sabha सीट वाराणसी में भी आप पीछे रहे. यह जनता का जवाब है. मैं बताना चाहता हूं कि चाहे ये ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव हों, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव हों या किसी अन्य प्रकार के चुनाव, आपको यह याद रखना चाहिए कि यदि देवेंद्र फडणवीस और देश के Prime Minister यह कह रहे हैं कि बैलेट पेपर पर चुनाव हुआ और कांग्रेस का यह परिणाम आया, तो फिर आगे के सारे चुनाव भी बैलेट पेपर पर करवा लीजिए.
उन्होंने कहा कि यदि आप खुद को बहुत लोकप्रिय समझते हैं, तो केवल यह कहकर मत रुकिए कि ये चुनाव बैलेट पेपर पर हुए. आगे के सभी चुनाव बैलेट पेपर पर करवाइए और जनता के दरबार में अपनी लोकप्रियता साबित कीजिए. यह मेरा आपसे आग्रह भी है और चुनौती भी.
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल, उन्होंने सही कहा. अब इससे किसको क्या लगता है, यह उनकी बात है. लेकिन यह सच्चाई है कि आपकी दहशत, आपका पैसा और पैसों का प्रभाव बहुत कुछ बोल रहा है. देश की गरीब जनता कांग्रेस को चाहेगी, इंडिया गठबंधन को चाहेगी, यह साबित हो चुका है. हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 86 वर्ष के हैं. अगर मेरे जैसा कोई व्यक्ति यह बात कहता तो अलग बात होती. देश के Prime Minister ने भी कई बार विवादित टिप्पणियां की हैं.
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यहां कुछ समय के लिए आपकी गुंडागर्दी, आपकी दहशत, सत्ता का प्रभाव और पैसों की ताकत चल सकती है, लेकिन हमेशा नहीं. लोग अब सब समझ चुके हैं. हमारे विद्यार्थी थक चुके हैं. परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं और Government को इसकी कोई परवाह नहीं है.
–
एबीएम
Skip to content