
नागपुर, 30 अगस्त . Maharashtra के नागपुर में Sunday सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. जापानी गार्डन रोड पर सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
आरोप है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और गाड़ियों के बीच रेस लगाने की वजह से बुजुर्ग की जान गई. तेज रफ्तार से आ रही तीन कारों में से एक इनोवा टैक्सी का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की तुरंत मौत हो गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद रेस में शामिल दूसरी दो कारों के ड्राइवर मौके से भाग गए. जिस कार ने टक्कर मारी, उसमें तीन युवक सवार थे.
वहीं, मृतक की पहचान 70 वर्षीय कैलाश सौंधिया के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने Police को सूचना दी. इसके बाद नागपुर Police कमिश्नर विश्वास नगर पाटिल, एडिशनल सीपी वनिता शाहू समेत Police अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल की निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की.
मृतक कैलाश सौंधिया की बहू पूर्णिमा ने समाचार एजेंसी को बताया कि हमें कुछ लोगों ने फोन किया था कि यहां एक्सीडेंट हुआ है. हम लोग तुरंत भागकर घटनास्थल पर पहुंचे. हमें मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है.
महिला ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. वे नशेड़ी जैसे दिख रहे हैं, क्योंकि अच्छे लोग इस तरह गाड़ी नहीं चलाते. हमारी मांग है कि आरोपियों को सजा दी जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कार सवार युवक बाल-बाल बचे हैं. भविष्य में अब उनकी आंखें भी खुल जाएंगी.
–
डीसीएच/
Skip to content