नसीरुद्दीन शाह के बयान पर एनडीए नेता बोले, असहमति और अराजकता का फर्क जरूर करना चाहिए

New Delhi, 25 अक्टूबर . Actor नसीरुद्दीन शाह के महाIndia और जामिया के छात्रों पर दिए गए बयान के बाद सियासत गरमा गई है. भाजपा नेता राम कदम ने नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन उनके बयान Pakistan के नेता जैसे लगते हैं और वह टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन कर रहे हैं. वहीं भाजपा नेता केया घोष और वीरेंद्र सचदेवा ने भी उन पर पलटवार किया.

Actor नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “नसीरुद्दीन शाह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, और हम उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हैं, लेकिन महाIndia पर उनके विचार ऐसे लगते हैं जैसे वह Pakistanी नेता के तौर पर बोल रहे हों. ये उनके विचार हैं. आप किसका समर्थन कर रहे हैं? क्या आप देश को तोड़ने वाले ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थन करेंगे? दिल्ली दंगों में शामिल उमर खालिद पर लोगों के घर जलाने और उन्हें मारने का आरोप है. नसीरुद्दीन शाह उन लोगों के साथ खड़े हैं जो संसद पर हमला करने वाले अफजल गुरु की तारीफ करते हैं.”

भाजपा नेता और प्रवक्ता केया घोष ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह को मैं बोलना चाहूंगी कि आप झूठे हैं. आप जिनको छात्र बता रहे हैं, उनकी सच्चाई हमारे पास है. वो सालों पहले पास हो चुके हैं और अभी भी कैंपस में बैठे हैं. ये लोग दीवारों पर जो भाषा लिखते हैं, वो किसी अच्छे घर से नहीं हो सकते हैं. देश के Prime Minister और प्रदेश के Chief Minister के लिए जो गंदी-गंदी भाषा लिखी है, ये कोई छात्र नहीं हो सकता. ये के रूम पर कब्जा करके तीन दिन लगातार बैठे थे. उनके कमरे और कुर्सी पर बैठकर मस्ती कर रहे थे, ये कहां से छात्र हुए.

उन्होंने कहा कि आपके परिवार का वामपंथियों के साथ गहरा ताल्लुक है. आपकी भतीजी सीपीआईएम की उम्मीदवार हुआ करती थी, उनके पति भी वामपंथी उम्मीदवार थे. दो बार लगातार हारने के बाद लंदन चली गईं. ये आपको सोशलिस्ट पार्टी लगती है, लेकिन ये कैपिटलिज्म में विश्वास रखने वाला परिवार है. भाजपा के लिए आपकी नफरत आंखों में दिखती है. भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जीत हासिल कर Government बना ली और आप ये बात हजम नहीं कर पा रहे हैं.

भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दुर्भाग्य ये है कि उन्हें और उनकी कला को इस देश ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है, लेकिन मुझे कहने में कोई संकोच नहीं कि जो बयान फारुख अब्दुल्ला और नसीरुद्दीन शाह का आया, देश में कुछ ऐसी नस्लें हैं, जो खाते यहां की है और बजाते Pakistan की है. इन लोगों को सोचना चाहिए कि इनके साथ कैसा व्यवहार हो.

एआईटीसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह बहुत बड़े कलाकार हैं. उन्होंने जो कहा, वह सही है और मैं उनका समर्थन करता हूं. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि उन्हें ये जो कद मिला एक ऐसे Actor के तौर पर उन्हें पहचाना जाता है जिनकी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मानती है. उनके प्रशंसक India में करोड़ों की संख्या में हैं, कम से कम उनकी भावनाओं का तो ख्याल करें. असहमति और अराजकता का फर्क नसीरुद्दीन शाह जैसे परिपक्व Actor को जरूर करना चाहिए.

–