नशे के मुद्दे को लेकर सीएम पुष्कर धामी का ‘आप’ सरकार पर निशाना, बोले- हम बनाएंगे ‘उभरता पंजाब’

मुकेरियां, 26 सितंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Saturday को पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा Government ने पंजाब को गंभीर संकट में धकेल दिया है. धामी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य एक ‘उभरता, विकसित, सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त पंजाब’ बनाना है.

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के तहत दसूहा, उरमार और मुकेरियां में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पंजाब के खोए हुए मान-सम्मान और गौरव को फिर से बहाल किया जाएगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि आप Government ने पंजाब को नशे की आग में धकेलकर बर्बाद कर दिया है और कभी खुशहाल रहा पंजाब अब ‘उड़ता पंजाब’ बन गया है.

धामी ने कहा कि भाजपा का विजन ‘उभरदा पंजाब’ यानी ‘उभरता पंजाब’ बनाने का है, जो विकसित, सुरक्षित, स्वस्थ और नशे से मुक्त हो.

धामी ने Chief Minister भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में नशा तस्करों को खुली छूट मिली हुई है, जबकि Government से सवाल पूछने वालों को परेशान किया जा रहा है.

उन्होंने पंजाब की ‘सरबत दा भला’, यानी सबकी भलाई की परंपरा का जिक्र करते हुए राज्य Government पर निशाना साधा और इसे ‘जानलेवा Government’ करार दिया.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अदालत की टिप्पणियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राज्य Government और Police नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है.

उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या यह दिखाती है कि Government राज्य के युवाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के अभियान को चुनावी राजनीति के बजाय युवाओं को बचाने का आंदोलन बताया. उन्होंने कहा, ”यह वोट मांगने की यात्रा नहीं है. यह पंजाब के खोए हुए मान-सम्मान और गौरव को वापस दिलाने और माताओं के बच्चों को बचाने की यात्रा है.”

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi ने पंजाब को नशामुक्त बनाने की गारंटी दी है.

पूर्व Union Minister सोम प्रकाश ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की सप्लाई घर-घर तक पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने तीन महीने के भीतर नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल गुजरने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला.

सोम प्रकाश ने दावा किया कि अब पंजाब के लोगों को यह समझ आ गया है कि भाजपा ही राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने में सक्षम है.

मुकेरियां से भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने किए गए वादों को पूरा करके दिखाया है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने नशे को खत्म करने का संकल्प लिया है और इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया गया है. महाजन ने लोगों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करने की अपील की.

–

एएमटी/डीकेपी