
New Delhi, 21 सितंबर . पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच Political बयानबाजी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब पर दिए गए बयान पर social media के जरिए प्रतिक्रिया दी है.
अरविंद केजरीवाल ने नशे के खिलाफ भाजपा की ओर से पंजाब में चलाए जा रहे अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, बल्कि Gujarat के मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए.
पूर्व सीएम केजरीवाल ने Monday को social media प्लेटफॉर्म पर नितिन नवीन की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, ”नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए. अगर आपको पंजाब की रत्ती भर भी चिंता है तो Gujarat से आने वाले नशे को रोकिए.”
दरअसल, भाजपा पंजाब में नशे के खिलाफ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकाल रही है. भाजपा की ओर से 18 सितंबर से शुरू की गई इस मुहिम के तहत चार अलग-अलग यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी. इन यात्राओं का कुल प्रस्तावित सफर करीब 4,000 किलोमीटर बताया गया है और अभियान का समापन 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है.
इसी अभियान के संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi ने उन्हें संदेश दिया है कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब की धरती से होनी चाहिए, क्योंकि पंजाब के युवा और पंजाब का भविष्य नशे के खतरे से प्रभावित हो रहे हैं. केजरीवाल ने इसी बात को आधार बनाकर भाजपा पर पलटवार किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भाजपा को पंजाब के नशे की इतनी चिंता है तो Gujarat से आने वाले कथित नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.
हाल के दिनों में पंजाब Government की ओर से भी भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पर Gujarat के मुंद्रा पोर्ट का मुद्दा उठाया गया है. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुंद्रा पोर्ट से बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए जाने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा से इस संबंध में जवाब मांगा था. वहीं, भाजपा ने पंजाब में नशे की समस्या के लिए आम आदमी पार्टी Government की नीतियों और कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. नशे के खिलाफ अभियान को लेकर भाजपा द्वारा पंजाब में शुरू की गई यात्रा और आम आदमी पार्टी की ओर से मुंद्रा पोर्ट का मुद्दा उठाए जाने के बाद Political बयानबाजी और तेज हो गई है.
–
पीकेटी/एसके
Skip to content