
New Delhi, 24 नवंबर . पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई, जब शिअद और भाजपा ने एक बार फिर हाथ मिला लिया. दोनों ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है. इस गठबंधन को लेकर भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि पंजाब में अगली Government शिअद-भाजपा का गठबंधन बनाएगा.
भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि गुरुपर्व के शुभ दिन पर यह गठबंधन हुआ है. पंजाब के लिए यह गठबंधन बहुत अच्छा है. पंजाब की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, यहां नशे की समस्या बहुत गंभीर है और राज्य में गैंगस्टरों का बोलबाला है. चाहे युवा हों, किसान हों या फिर व्यापारी, सभी वर्ग परेशान है. इसलिए, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. पंजाब में अगली Government हमारा गठबंधन बनाएगा, जो पंजाब के लिए बहुत ही लाभकारी होगा. सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि अभी चर्चा नहीं हुई, लेकिन जल्द होगी.
दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, मैं इस गठबंधन के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं. मैं Prime Minister का भी धन्यवाद करता हूं. उन्होंने पंजाब के लोगों और ‘पंजाबियत’ का ख्याल रखा है. यही वजह है कि अकाली दल को बड़ा हिस्सा दिया गया है और अकाली दल से ही Chief Minister बनाने पर सहमति बनी है.
उन्होंने कहा कि पंजाब में खेती को बचाना, युवाओं को बचाना और व्यापारियों को बचाना बेहद जरूरी है. इस गठबंधन से एनडीए मजबूत बना है. पंजाब को वापस उसका हक दिलाना है.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि यह हमारा स्वाभाविक गठबंधन है. हमारा रिश्ता ऐसा है, जिसे अलग नहीं किया जा सकता. पंजाब के जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए यह गठबंधन बहुत जरूरी था. इस गठबंधन की वजह से पंजाब की जनता हमें एक बार फिर सेवा करने का मौका देगी और हम दोबारा Government बनाएंगे. भाजपा और अकाली दल मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में यह गठबंधन यहां के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. हर वर्ग और हर धर्म के लोग चाहते हैं कि पंजाब में अकाली दल और भाजपा एक साथ आएं और पुराने अनुभवों से भी यही साबित हुआ है कि यह सबसे बेहतरीन गठबंधन है.
BJP MP सतीश पूनिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि वे पंजाब से नशीले पदार्थों और अपराध को खत्म करेंगे तथा निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे.
पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता शरणजीत सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन पंजाब के लिए एक सकारात्मक संकेत है. आने वाले समय में इस गठबंधन के बहुत अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे. इस गठबंधन की मांग सिर्फ अकाली दल और भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से ही नहीं थी, बल्कि यह पंजाब की जनता की आवाज थी. पंजाब के लोग यह गठबंधन चाहते थे और उन्होंने इसे मुमकिन कर दिखाया है. इसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आएंगे. मेरा मानना है कि पंजाब, जो धीरे-धीरे पतन की ओर जा रहा था, अब बेहतर दिनों की ओर बढ़ेगा.
BJP MP अलका गुर्जर ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाली Government निश्चित रूप से बनेगी. एक समृद्ध पंजाब के विजन को साकार करने के प्रयास किए जाएंगे. जैसे-जैसे देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, वैसे ही एक ‘विकसित पंजाब’ भी इस विजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा.
राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि एनडीए के तहत अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा एक बार फिर की गई है. यह पंजाब की अर्थव्यवस्था और यहां के लोगों, खासकर युवाओं, किसानों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है. आज पंजाब में लोगों को जबरन वसूली (रंगदारी) के लिए धमकियां मिल रही हैं और नशीले पदार्थ (ड्रग्स) ऐसे बेचे जा रहे हैं जैसे कि वे कोई टॉफी हों. प्रदेश में किसान परेशान हैं और फसल विविधीकरण का कोई नामोनिशान नहीं है. Government इस बारे में बात तो करती है, लेकिन पंजाब में एक भी छोटी, बड़ी या सहकारी फूड-प्रोसेसिंग यूनिट देखने को नहीं मिलती, जबकि इस राज्य को ‘India का फूड बास्केट’ कहा जाता है. ऐसे हालात में यह गठबंधन बहुत अहम है. 2027 में एनडीए की जीत के बाद पंजाब में एक ऐसी Government होगी जो केंद्र Government के साथ तालमेल बैठाकर काम करेगी.
BJP MP तरुण चुघ ने गठबंधन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाई तो भाई होता है. भाइयों के बीच खून का रिश्ता होता है. इसमें दोनों के भीतर से पंजाबियत की महक आ रही है. पंजाब में डबल-इंजन Government बनेगी और 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब नशा-मुक्त और गैंगस्टर मुक्त हो जाएगा.
–
डीकेएम/
Skip to content