नवी मुंबई पुलिस लॉकअप में आरोपी की मौत से हड़कंप, न्यायिक जांच के आदेश

नवी Mumbai , 10 अक्टूबर . नवी Mumbai अंतरराष्ट्रीय विमानतल Police थाने के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी की लॉकअप में मौत हो गई है. घटना के बाद Police महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है.

मृतक की पहचान संजय कंटू यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी अनंता टॉवर, उलवे, नवी Mumbai के रूप में हुई है. वह मूल रूप से जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

Police के अनुसार, आरोपी को नवी Mumbai अंतरराष्ट्रीय विमानतल Police थाने में दर्ज क्राइम रजिस्टर नंबर 18/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) के तहत 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 03.33 बजे गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तारी से पहले नियमानुसार पनवेल ग्रामीण रुग्णालय में उसकी मेडिकल जांच कराई गई थी.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने पहले 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक और फिर 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक Police कस्टडी रिमांड मंजूर किया था.

Police का दावा है कि रिमांड के लिए कोर्ट में पेश करते समय आरोपी ने किसी भी तरह की प्रताड़ना या मारपीट की शिकायत नहीं की थी. साथ ही मेडिकल जांच के दौरान भी उसने स्वास्थ्य को लेकर कोई शिकायत या पहले की किसी बीमारी का इतिहास नहीं बताया था.

Police के मुताबिक, आरोपी को एन.आर.आई. सागरी Police थाने के लॉकअप में रखा गया था.

लॉकअप में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने देखा कि आरोपी अचानक हाथों की मुट्ठियां बंद करके हाथ-पैर टेढ़े-मेढ़े करने लगा. उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत थाने के अमलदार की मदद से उसे उपचार के लिए मीनाताई ठाकरे रुग्णालय, नेरुल ले जाया गया.

अस्पताल में उसे 8 अक्टूबर को रात 12.50 बजे भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान रात 01.36 बजे चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामदास आंबुर्डे ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद Police ने आकस्मिक मृत्यु (एकेडी) का मामला दर्ज कर लिया है. नियमानुसार इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

–

एससीएच