
भुवनेश्वर, 10 नवंबर . Odisha विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजद अध्यक्ष नवीन Patnaयक ने Tuesday को Chief Minister मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावित गंजाम जिले के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की. साथ ही, उन्होंने इस मानव निर्मित संकट के दौरान हुई चूक के लिए जवाबदेही तय करने की भी मांग की.
पत्र में Patnaयक ने बताया कि 7 नवंबर को उन्होंने हिंजिली, शेरगडा, अस्का और सोराडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वहां उन्होंने किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और अन्य लोगों से बातचीत की, जिन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि बाढ़ से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, फसलों की बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है, लोगों की जान गई है और आजीविका नष्ट हो गई है. उन्होंने कहा कि इस आपदा ने गंजाम को कई साल पीछे धकेल दिया है.
Patnaयक ने आरोप लगाया कि राज्य Government ने 23 अक्टूबर को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई शुरुआती चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा कि चक्रवात और बाढ़ प्रबंधन के लिए तय नियमों के अनुसार, बारिश से पहले बांधों से पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ दिया जाना चाहिए और बांधों के जलस्तर की चौबीसों घंटे निगरानी की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि गंजाम में जल संसाधन विभाग ने चक्रवाती बारिश शुरू होने के बाद पानी छोड़ा, जिससे बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की शिकायत है कि बांध के गेट खोलने से पहले उन्हें कोई चेतावनी नहीं दी गई थी.
उन्होंने आगे दावा किया कि पहले से चेतावनी मिलने के बावजूद Government पूरी तरह से तैयार नहीं थी. आमतौर पर चक्रवात के लैंडफॉल (तट से टकराने) के दाईं ओर भारी बारिश की आशंका रहती है और Government ने खुद ही यह स्वीकार किया है कि गंजाम के लिए पर्याप्त तैयारियां नहीं थीं. उन्होंने कहा कि बचाव और राहत कार्यों में देरी हुई, जिसके कारण लोग कई दिनों तक बिना भोजन और पानी के फंसे रहे.
Patnaयक ने बताया कि अपने दौरे के दौरान उन्हें जो शिकायतें और मांगें मिली थीं, उन्हें उन्होंने तत्काल कार्रवाई के लिए ‘विशेष राहत आयुक्त’ को भेज दिया है. उन्होंने Government से आग्रह किया कि समय पर मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी Government के स्तर पर मिलकर काम करे. उन्होंने कहा कि केवल जुबानी जमा-खर्च से काम नहीं चलेगा.
बीजेडी प्रमुख ने यह भी कहा कि पिछली बीजेडी Government ने आपदा प्रबंधन की एक ऐसी व्यवस्था बनाई थी जो समुदाय पर आधारित थी और जिसे वैश्विक स्तर पर सराहा गया था. इस व्यवस्था में सरपंचों, पीआरआई (पंचायती राज संस्था) सदस्यों और ‘मिशन शक्ति’ समूहों ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government द्वारा सरपंचों की अनदेखी करने और ‘मिशन शक्ति’ को लगभग बंद कर देने से यह कमजोर हो गया है. गंजाम, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक और बालेश्वर में आपदाओं के दौरान बार-बार कुप्रबंधन का हवाला देते हुए Patnaयक ने Government से जिम्मेदारी लेने और जवाबदेही तय करने को कहा. उन्होंने कहा कि बीजेडी के 24 वर्षों के शासन में जो प्रगति हुई है, उसे डबल इंजन Government द्वारा 24 महीनों में बर्बाद नहीं होने दिया जाना चाहिए.
Patnaयक ने कहा कि राहत और मुआवजे के मामले में Government की किसी भी लापरवाही पर बीजेडी जनता की आवाज पल्ली (गांव) से लेकर दिल्ली तक उठाएगी.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content