
Mumbai , 18 नवंबर . लेखक नवीन चौधरी के बेस्टसेलर उपन्यासों ‘जनता स्टोर’ और ‘ढाई चाल’ की कहानी अब वेब सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचने जा रही है. पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज ‘ढाई चाल’ की कहानी नवीन के इन दोनों उपन्यासों पर आधारित है. कुल 50 एपिसोड की इस सीरीज में 24 एपिसोड ‘जनता स्टोर’ और 26 एपिसोड ‘ढाई चाल’ की कहानी पर बनाए गए हैं. इसमें Rajasthan की छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश और देश की सत्ता तक पहुंचने वाले Political खेल को दिखाया जाएगा.
नवीन चौधरी के उपन्यास ‘जनता स्टोर’ और ‘ढाई चाल’ को पाठकों ने काफी पसंद किया है. दोनों किताबें बेस्टसेलर लिस्ट में जगह बना चुकी हैं. इन उपन्यासों में नवीन ने छात्र राजनीति, Political दलों, मीडिया और सत्ता के बीच चलने वाले खेल को दिखाया है. अब इन्हीं कहानियों को पर्दे पर उतारा गया है.
सीरीज का पहला हिस्सा ‘जनता स्टोर’ पर आधारित है. इसमें Rajasthan के एक विश्वविद्यालय और वहां की छात्र राजनीति की कहानी दिखाई जाएगी. कॉलेज में छात्र नेताओं के बीच होने वाली खींचतान, आंदोलन और विचारों के टकराव से कहानी आगे बढ़ती है. एक आम छात्र नेता किस तरह धीरे-धीरे बड़े Political खेल का हिस्सा बन जाता है, यह पहले सीजन की अहम कड़ी है. कहानी दिखाती है कि Political दल किस तरह युवा चेहरों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं.
वहीं, दूसरे सीजन की कहानी नवीन चौधरी के उपन्यास ‘ढाई चाल’ से ली गई है. इसमें कहानी कॉलेज और विश्वविद्यालय से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचती है. यहां चुनावी रणनीति, Political गठबंधन, मीडिया की भूमिका और सत्ता पाने के लिए होने वाली उठापटक देखने को मिलेगी. इस हिस्से में दिखाया जाएगा कि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी हमेशा के लिए नहीं होती. यहां हालात और फायदे के हिसाब से रिश्ते बदलते रहते हैं.
नवीन चौधरी की इन बेस्टसेलर किताबों की कहानी को अब सीरीज के रूप में देखने की लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है.
इस सीरीज को शो क्रिएटर और लेखक के तौर पर रितेश शाह ने तैयार किया है. रितेश शाह ‘पिंक’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों के लेखन के लिए जाने जाते हैं. वहीं, इसका निर्देशन सतीश कुमकुमनाथ नायर और नव निर्माण सिंह कर रहे हैं. सीरीज का निर्माण फोकस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले भूषण सूरी, रितेश शाह और पार्थ सूरी ने किया है.
सीरीज में गगन अरोड़ा, आदिल जफर खान, अंकित सिवाच और अंजलि तत्रारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. पहले सीजन में राजेश कुमार, परितोष सैंड और ऋषिका लोकरे भी अहम किरदार निभाएंगे. दूसरे सीजन में श्रद्धा दास, मीर सरवर, कामाक्षी भट्ट और हेतल गड़ा नए किरदारों के साथ कहानी से जुड़ेंगे. यह सीरीज 27 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
–
पीके/एबीएम
Skip to content