नवरात्र का छठा दिन : पीएम मोदी ने शेयर किया देवी की स्तुति का भजन, मां कात्यायनी को किया नमन

New Delhi, 16 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi की ओर से Friday को मां कात्यायनी को नमन करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी स्तुति से जुड़े एक भजन का यूट्यूब लिंक साझा किया गया.

Prime Minister ने अपने इस पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन! मेरी कामना है कि उनकी अनुकंपा से हर किसी के जीवन में असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो.”

पीएम ने एक्स पोस्ट में आदि शंकराचार्य द्वारा रचित और माधवी मधुकर झा के गाए भजन ‘भवानी अष्टकम’ का यूट्यूब लिंक साझा किया. इस भजन में देवी महिमा का बखान किया गया है. मां से प्रार्थना की गई है कि हे देवी! तुम ही मेरी गति हो.

इससे पहले देवी की स्तुति करते हुए Prime Minister की ओर से सुभाषित भी साझा किया गया. Prime Minister की ओर से संस्कृत श्लोक, “तव च का किल न स्तुतिरम्बिके! सकलशब्दमयी किल ते तनुः. निखिलमूर्तिषु मे भवदन्वयो मनसिजासु बहिःप्रसरासु च॥” शेयर किया गया.

जिसका भावार्थ है कि हे जगदम्बिके! संसार में भला ऐसा कौन-सा शब्द है, जो आपकी स्तुति नहीं है? क्योंकि आपका स्वरूप तो समस्त शब्दों से बना है. हे देवी! मेरे मन में उठने वाले सभी विचारों और बाहर दिखाई देने वाली समस्त आकृतियों एवं मूर्तियों में मुझे आपका ही स्वरूप दिखाई देता है.

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जा रही है. मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा रूप हैं. मां की चार भुजाएं हैं. उनके एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में कमल पुष्प है. उनके अन्य दोनों हाथ वरदा मुद्रा (वरदान देने वाली) और अभय मुद्रा (भय दूर करने वाली) में हैं. उनका वाहन सिंह (शेर) है.

–

एसडी/एएस