नवरात्रि 2026 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने स्कंदमाता को किया नमन

New Delhi, 15 अक्टूबर . नवरात्रि के पावन पर्व के पांचवें दिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने स्कंदमाता के चरणों में नमन किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप और ममता, वात्सल्य और करुणा की प्रतिमूर्ति मां स्कंदमाता के पावन चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन. नवचेतना का सृजन करने वाली देवी स्कंदमाता की कृपा से समस्त संसार सुख, शांति और मंगल से परिपूर्ण हो.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “नवरात्रि के पांचवें दिन आज दुर्गा माता के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता के पूजा और उपासना का विधान है. मां स्कंदमाता को कोटि-कोटि वंदन. ममता की प्रतीक मां स्कंदमाता सभी को नवचेतना प्रदान करें.”

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन देवी भगवती के पंचम स्वरूप सिंहवाहिनी स्कन्दमाता की आराधना की जाती है. माता शक्ति से यही प्रार्थना है कि वे समस्त देशवासियों पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें.”

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने social media पोस्ट में लिखा, “मां भगवती के पंचम स्वरूप सिंहवाहिनी मां स्कन्दमाता के चरणों में बारम्बार प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया अपने भक्तों पर अनवरत स्नेह एवं आशीर्वाद की वर्षा करती रहिए. शुभत्व एवं मंगल के दीप समस्त श्रद्धालुओं के घर-आंगन में देदीप्यमान रहें, सबका कल्याण हो, यही कामना है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media पर लिखा, “आदिशक्ति मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कन्दमाता के चरणों में कोटि-कोटि नमन. मां की कृपा से सभी के संकल्पों को सामर्थ्य मिले, जीवन में मंगल हो और परिवारों में प्रेम व प्रसन्नता बनी रहे.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media पर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के पंचम पावन दिवस पर ममता, वात्सल्य और करुणा की साक्षात स्वरूपा मां स्कंदमाता के श्रीचरणों में सादर वंदन. भगवान कार्तिकेय को अपनी गोद में धारण करने वाली मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप मातृशक्ति के असीम स्नेह, त्याग और संरक्षण का प्रतीक है. मां की आराधना से मन को शांति, बुद्धि को विवेक और जीवन को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media पोस्ट में लिखा, “मां स्कंदमाता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे. मां का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो. शारदीय नवरात्रि के पावन पंचम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा की ओर से social media पर लिखा गया, “नवरात्रि के पंचम दिवस पर वात्सल्य और ममता की प्रतिमूर्ति, मां दुर्गा के पंचम स्वरूप ‘मां स्कंदमाता’ के चरणों में कोटिशः प्रणाम! जगतजननी से प्रार्थना है कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने लिखा, “मां स्कंदमाता के श्रीचरणों में सादर नमन! शारदीय नवरात्रि के पावन पंचम दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. ममता, करुणा और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति मां स्कंदमाता से प्रार्थना है कि उनकी कृपादृष्टि हर परिवार पर बनी रहे. सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य एवं समृद्धि का संचार हो और हमारा Haryana सदैव खुशहाल रहे.”

–

एसडी/एबीएम