नवरात्रि के तीसरे दिन पीएम मोदी ने देवी स्तुति का वीडियो किया साझा, मां चंद्रघंटा से की मंगलकामना

New Delhi, 13 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi की ओर से नवरात्रि के तीसरे दिन Tuesday को साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की स्तुति की. इस दौरान पीएम की ओर से social media पर देवी दुर्गा को समर्पित एक भजन ‘छोट्टानिक्कारा भगवती’ का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया गया.

पीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि में आज साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की करबद्ध वंदना! उनकी कृपा से सबका कल्याण हो. सभी का जीवन सुख-सौभाग्य एवं सफलता से सदैव परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है.” इसके साथ ही उन्होंने मां को समर्पित एक भजन ‘छोट्टानिक्कारा भगवती’ का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया.

नवरात्रि के तीसरे दिन Tuesday को देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, जिसके कारण इन्हें ‘चंद्रघंटा’ कहा जाता है. देवी चंद्रघंटा के दस हाथ हैं, जिनमें खड्ग, बाण और अन्य अस्त्र-शस्त्र सुशोभित रहते हैं. मां का वाहन शेर है. मां का स्वरूप साहस, शौर्य, शांति और दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाला माना जाता है.

मां चंद्रघंटा साहस, शौर्य, शांति और दिव्य शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं. इनकी घंटे की गूंज से नकारात्मक शक्तियां और राक्षस दूर भागते हैं. मां की पूजा करने के दौरान लाल, सफेद, पीले या सुनहरे वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. मां चंद्रघंटा को लाल रंग के फूल, विशेष रूप से गुड़हल का फूल बहुत प्रिय है. मां चंद्रघंटा को दूध, खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है.

मां चंद्रघंटा का मंत्र, “पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता. प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता.” है. इस मंत्र का हिंदी भावार्थ है कि श्रेष्ठ सिंह (या बाघ) पर सवार रहने वाली, भयंकर क्रोध और अस्त्र-शस्त्रों से युक्त तथा चंद्रघंटा के नाम से जानी जाने वाली मां दुर्गा मुझ पर अपनी कृपा और प्रसाद (आशीर्वाद) प्रदान करें.”

–

एसडी/पीएम