
New Delhi, 23 सितंबर . आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर Wednesday को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्र शासित प्रदेशों और प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी नवनियुक्त प्रभारी और सह प्रभारियों को बधाई दी. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सभी ‘विकसित India 2047’ के हमारे सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ”सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सहप्रभारी को बधाई. मुझे विश्वास है कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आपके प्रयास संगठन को मजबूत करने और ‘विकसित India 2047’ के हमारे सामूहिक सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.”
Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा तथा भाजपा का संगठनात्मक विस्तार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.
BJP MP तरुण चुघ ने लिखा कि सभी नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. आप सभी के अथक प्रयासों से संगठन अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. सभी को शुभकामनाएं.
Union Minister गिरिराज सिंह ने लिखा कि भाजपा प्रमुख नितिन नवीन के मार्गदर्शन में विभिन्न राज्यों के नव-नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं. आप सभी का अनुभव, समर्पण और नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा. सभी के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं.
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने बधाई देते हुए लिखा कि सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन अधिक सशक्त होगा.
दिल्ली भाजपा चीफ हर्ष मल्होत्रा ने बधाई देते हुए लिखा कि भाजपा प्रमुख नितिन नवीन द्वारा विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं. भाजपा के विभिन्न राज्यों में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां प्राप्त करने के लिए दिल्ली प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं. पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.
पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि नवनियुक्त सभी प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को बधाई. पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आप सभी संगठन की कार्यशक्ति को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जनसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है. आप सभी को इस नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु ढेरों मंगलकामनाएं.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content