नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामला: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

New Delhi, 9 सितंबर . उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में Police ने तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह अपराधी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है.

रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि दो अपराधियों पर पचास-पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था. Police को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी मोटरसाइकिल पर कथित तौर पर किसी अपराध को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं. इसके बाद स्पेशल स्टाफ रोहिणी की टीम ने जाल बिछाया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए उस जगह पर तैनात हो गई.

जैसे ही तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पहुंचे, Policeकर्मियों ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा और उन्हें पकड़ने की कोशिश की. हालांकि, Police के निर्देशों का पालन करने के बजाय, संदिग्धों ने कथित तौर पर Police पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी.

Police टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान दो अपराधियों के पैरों में गोली लगी. घायल संदिग्धों को काबू में करके पकड़ा गया और फिर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

डीसीपी ने बताया कि अपराधियों ने लगभग 11 से 12 राउंड गोली चलाई, जबकि Police टीम ने छह राउंड गोली चलाई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए. वहीं, Policeकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के चलते बचे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया. उनमें से एक नाबालिग है, जबकि अन्य दो दीपक और नितिन हैं. जांच चल रही है.

बता दें कि नरेला क्षेत्र में 3 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या की गई थी. वह Haryana के सोनीपत जिले के राई के अंतर्गत आने वाले नाहरी गांव का रहने वाला था. प्रमोद को नरेला के बांकनेर में जिम के बाहर गोली मारी गई. बताया गया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने प्रमोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. गोली लगने के कारण प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई थी.

डीसीएच/