
New Delhi, 24 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव की शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं.
Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं. उनका संदेश हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जो करुणा, आपसी सद्भाव और सभी के कल्याण पर आधारित हो.”
पीएम मोदी ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, “श्री गुरु नानक देव जी के संदेश India ही नहीं, दुनियाभर के लिए आज भी प्रेरक और प्रासंगिक हैं. ये हमें सादगी, सद्भाव और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं. गुरु नानक देव जी ने सदा ही पूरी मानवता के कल्याण के लिए सोचा. उन्होंने समाज को हमेशा सत्य, कर्म, सेवा, करुणा और सौहार्द का मार्ग दिखाया. गुरु नानक देव जी ने सेवा भावना, सेवा कार्यों की जो सीख दी, उसका पालन हमारे सिख भाई-बहन पूरे विश्व में करते हुए नजर आते हैं. मैं शीश झुकाकर गुरु नानक देव जी को नमन करता हूं.”
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ‘मोदी आर्काइव’ से उन ऐतिहासिक क्षणों को साझा किया गया है, जब Narendra Modi ने भूकंप से तबाह हुए गुरु नानक देव जी के कच्छ स्थित पवित्र स्थल को ईंट-ईंट जोड़कर फिर से खड़ा किया और उसे वैश्विक पहचान दिलाई.
‘मोदी आर्काइव’ हैंडल से शेयर वीडियो में Prime Minister मोदी का संदेश भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा था, “ये सिर्फ गुरुद्वारा नहीं है. जब गुरु नानक देव Gujarat पधारे थे और लखपत के गुरुद्वारे में आज भी गुरु नानक देव की पादुकाओं को संभालकर रखा गया है. मेरे पंजाब के बहुत कम लोगों को पता होगा कि लखपत का वह गुरुद्वारा, जिसके साथ गुरु नानक देव की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं, वे सिंध जाने से पहले लंबे अरसे तब लखपत में रुके थे. भूकंप (26 जनवरी 2001 में आए कच्छ भूकंप ) में यह हमारा गुरुद्वारा नष्ट हो गया.”
उन्होंने अपने भाषण में कहा था, “मन में ठान लिया थी कि ये पूरी मानव जाति की अनमोल विरासत है. ये सिर्फ गुरुद्वारा नहीं है, ये गुरु नानक देव की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है. हम दोबारा वैसा ही गुरुद्वारा बनाएंगे. वैसा ही गुरुद्वारा हमने पुनर्निर्माण किया और आज उसको दुनिया की विरासत के अंदर स्थान मिला है.”
–
डीसीएच/
Skip to content